दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कल (30 मई 2026) की खबरों में Google पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 30 लाख का जुर्माना ठोका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि मुकदमा किया, महिपालपुर में मोबाइल चार्जर गोदाम में भीषण आग, दिल्ली के शालीमार बाग में सुबह 4 बजे से गरज रहा बुलडोजर प्रमुख रहा।

Google पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 30 लाख का जुर्माना ठोका

Delhi HC Rs 30 lakh fine on Google: दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निटरीवेयर कंपनी हिंदवेयर के ट्रेडमार्क के दुरुपयोग के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने ये जुर्माना लगाया है। गूगल को 8 सप्ताह के अंदर रकम जमा करना होगा। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि गूगल केवल एक निष्क्रिय मध्यस्थ नहीं है, बल्कि विज्ञापन प्रणाली में सक्रिय भागीदार के रूप में काम करता है और व्यावसायिक लाभ भी कमाता है। मामला हिंदवेयर लिमिटेड द्वारा 2013-14 में दायर दो वाणिज्यिक मुकदमों से जुड़ा है।

पढ़े पूरी खबर…..

प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि मुकदमा किया

Pravesh Verma Files Defamation Case Against Saurabh Bhardwaj: दिल्ली सरकार (Delhi Government) में मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि मुकदमा किया है। सौरभ भारद्वाज के खिलाफ क्रिमिनल और सिविल मानहानि के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। मानहानि मुकदमा में मंत्री प्रवेश वर्मा ने 5 करोड़ का हर्जाना मांगा है। कोर्ट ने सौरभ भारद्वाज को समन जारी कर मामले की आगे की सुनवाई 7 सितंबर के लिए तय की है।

पढ़े पूरी खबर…..

महिपालपुर में मोबाइल चार्जर गोदाम में भीषण आग

Delhi Mahipalpur Fire News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आग का तांडव जारी है। दिल्ली के महिपालपुर इलाके में शनिवार रात मोबाइल चार्जर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी में गोदाम में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अच्ची बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली के शालीमार बाग में सुबह 4 बजे से गरज रहा बुलडोजर

Delhi Shalimar Bagh Bulldozer Action: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर गरज रहा है। सुबह 4 बजे से ही दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन जारी है। बुलडोजर से 150 से अधिक घरों को जमींदोज किया जा रहा है। कार्रवाई से इलाके में भारी हलचल और दहशत का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन का 75 फीसदी काम पूरा: Delhi Metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो के फेज-4 की सबसे अहम दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन का 75 फीसदी काम पूरा हो गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर भी पड़ रहा है। इसक असर है कि गोल्डन लाइन कॉरिडोर तय समयसीमा से पीछे चला गया है। इसके कारण गोल्डन लाइन पर चलने का इंतजार दिल्लीवासियों का लंबा हो गया है। (पढ़े पूरी खबर)

महरौली बिल्डिंग हादसा: मालिक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज: दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित सैदुलाजाब इलाके में निर्माणाधीन इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भवन मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

साकेत बिल्डिंग हादसा: दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके के सैदुलाजाब में चार मंजिला इमारत ढहने के मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कड़ा कदम उठाते हुए भवन विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) अमन जैन और असिस्टेंट इंजीनियर (एई) सुदेश सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। मृतकों की पहचान कपिल, रवि, आलोक और पार्वती के रूप में हुई है। आशंका है कि कुछ लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिनकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।  (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m