Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (4 अक्टूबर 2026) की खबरों में 3 महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर उबला दिल्ली, आज सीजेपी का प्रदर्शन; दिल्ली में ऑपरेशन क्लीन एयर; ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ से ही महिलाओं को बस में मुफ्त सफर की मिलेगी इजाजत; रेखा गुप्ता की मुश्किलें बढ़ीं प्रमुख रहा।

1. 3 महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर उबला दिल्ली
3 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन (Jantar Mantar Protest) के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। तीनों पीड़िताओं ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायतों के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आरोपों को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने और एफआईआर की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आज फिर सीजेपी प्रदर्शन करेगी।

2. दिल्ली में ऑपरेशन क्लीन एयर
ठंड में दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi air pollution) के खतरनाक स्थिति को देखते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार लगातार उपाय कर रही है। इसी के तहत राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सड़क की धूल और निर्माण एवं विध्वंस (C&D) कचरे के खिलाफ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ऑपरेशन क्लीन एयर शुरू किया है। 3 अक्टूबर को CAQM की चार फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों ने PWD दिल्ली के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों का निरीक्षण किया।

3. ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ से ही महिलाओं को बस में मुफ्त सफर की मिलेगी इजाजत
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) सरकार ने दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा नियम में बदलाव किया है। महिलाएं अब पिंक पेपर टिकट (Pink Paper Ticket) के जरिए मुफ्त यात्रा नहीं कर पाएंगी। मुफ्त बस यात्रा की सुविधा अब सिर्फ ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ (Pink Saheli Smart Card) के जरिए ही मिलेगी। दिल्ली सरकार ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए आज यानी 4 अक्टूबर से ही इन नियमों में बदलाव किया है।

4. रेखा गुप्ता की मुश्किलें बढ़ीं
अधिकारियों की तुलना भगवान हनुमान (Lord Hanuman) से किए जाने के मामले में सीएम रेखा गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूरे मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
Delhi Medical Council में 50% महिला आरक्षण की मांग: दिल्ली चिकित्सा परिषद यानी डीएमसी (DMC) में 50% महिला आरक्षण (DMC 50% Women Reservation) की मांग की गई है। इसपर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) से DMC में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए जल्द निर्णय लेने को कहा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अंजू गंभीर की जनहित याचिका पर यह आदेश दिया है। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली की 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटेगीः दिल्ली की 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी को हटाने की तैयारी चल रही है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बन रहे नए ढांचे में इस लाइब्रेरी के लिए जगह न होने की बात सामने आई है। अब मामले में देश के शीर्ष न्यायालय सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की एंट्री हुई है। 135 साल पुरानी ‘सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी’ को हटाने की योजना पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। लगभग 8.5 लाख दुर्लभ किताबों और ऐतिहासिक दस्तावेजों की सुरक्षा को अहम मानते हुए कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लिया है। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। (पूरी खबर पढ़े)
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

