Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (14 सितंबर 2026) की खबरों में दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक; राघव चड्ढा पर केजरीवाल का तंज; अवैध शराब के खिलाफ रेखा गुप्ता सरकार सख्त; दिल्ली में डॉक्टर ने नर्स से रेप किया प्रमुख रहा।

1. दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। तीन इटैलियन यात्री बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस के भारत से बाहर चले गए। तीनों यात्री अमृतसर से एयर इंडिया की घरेलू उड़ान से दिल्ली पहुंचे थे, जिसके बाद वे बिना इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी किए लुफ्थांसा की फ्लाइट से म्यूनिख रवाना हो गए। मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है।

2. राघव चड्ढा पर केजरीवाल का तंज
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पार्टी छोड़कर जाने वाले राज्यसभा सांसदों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिन लोगों को राज्यसभा भेजा, उन्हें लेकर अब भविष्य में ज्यादा सावधानी बरती जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि आगे से राज्यसभा में किसी व्यक्ति को भेजने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा, “आगे से राज्यसभा में किसी को भेजने से पहले सौ बार ठोंक-बजाकर देखेंगे, आदमी ठीक है या नहीं।”

3. अवैध शराब के खिलाफ रेखा गुप्ता सरकार सख्त
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने राजधानी में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त के बीच विभाग ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन से जुड़े मामलों में 725 FIR दर्ज की हैं। विभाग की कार्रवाई के दौरान इस अवधि में 730 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अवैध शराब की ढुलाई में इस्तेमाल किए जा रहे 197 वाहनों को भी जब्त किया गया है।

4. दिल्ली में डॉक्टर ने नर्स से रेप किया
दिल्ली के मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने सोनीपत की रहने वाली एक नर्स के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डॉक्टर मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर मोहित फिलहाल संजय गांधी अस्पताल में अस्थायी तौर पर तैनात था। इसके अलावा वह कई अन्य अस्पतालों में भी विजिट के लिए जाता था। पुलिस अब पीड़िता के आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
दिल्ली के स्ट्रीट वेंडर्स की जीतः दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने स्ट्रीट वेंडर्स (Street vendors) के सामान की जब्ती को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने नगर निगम (MCD) और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) को आदेश दिया है कि स्ट्रीट वेंडर्स का सामान जब्त किए जाने के 24 घंटे के भीतर उन्हें जब्ती का मेमो उपलब्ध कराया जाए। अदालत ने इसके साथ ही जब्ती की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट के इस आदेश को रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बड़ी राहत और महत्वपूर्ण जीत के तौर पर देखा जा रहा है। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली मेट्रो का ‘अर्पण’ अभियान: दिल्ली में पुराने कपड़ों को रखने या उन्हें उचित तरीके से निपटाने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के अर्पण केंद्र उपयोगी विकल्प बनकर सामने आए हैं। दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर बनाए गए इन केंद्रों में लोग अपने पुराने और इस्तेमाल में नहीं आने वाले कपड़े जमा करा सकते हैं। इन केंद्रों पर जमा किए गए कपड़ों को सीधे कचरे में नहीं भेजा जाता, बल्कि उन्हें दोबारा उपयोग, अपसाइक्लिंग और रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया से गुजारा जाता है। इसके बाद पुराने कपड़ों को विभिन्न उपयोगी सामग्रियों में बदला जाता है। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



