Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (9 सितंबर 2026) की खबरों में NIA ने लाल किला ब्लास्ट में किया बड़ा खुलासा, DU के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग, सत्य निकेतन हादसे के बाद रेखा सरकार सख्त, SC/ST एक्ट केस में अजीत भारती को राहत नहीं प्रमुख रहा।

NIA ने लाल किला ब्लास्ट में किया बड़ा खुलासा

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में NIA की चार्जशीट में बड़े खुलासे हुए हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक, कार ब्लास्ट का मास्टरमाइंड आतंकी उमर उन नबी था. हालांकि, इस हमले का कथित मास्टरमाइंड उमर उन नबी था, जो विस्फोट में मारा गया था. उसी ने कार में आइडी एक्टिवेट किया था. धमाके में इस्तेमाल हुई Hyundai i20 कार वास्तव में एक Vehicle-Borne Improvised Explosive Device (VBIED) थी.

पढ़े पूरी खबर…..

DU के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर को हुए इमारत हादसे के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और डीयू से जवाब मांगा है. जिसकी अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को NSUI अध्यक्ष की उस याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार और दिल्ली विश्वविद्यालय से जवाब मांगा, जिसमें संस्थान के सभी कॉलेजों में छात्रावास सुविधा की मांग की गई थी.

पढ़े पूरी खबर…..

सत्य निकेतन हादसे के बाद रेखा सरकार सख्त

दिल्ली के सत्य निकेतन में हाल ही में हुई बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद सरकार ने पेइंग गेस्ट (PG) में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में बड़ी संख्या में छात्र PG में रहकर पढ़ाई करते हैं, लेकिन कई जगहों पर मनमाना किराया, सुरक्षा की कमी, खराब सुविधाएं और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने जैसी समस्याएं सामने आती रही हैं। इन समस्याओं को देखते हुए दिल्ली सरकार ‘पेइंग गेस्ट एकोमोडेशन रेगुलेशन एंड वेलफेयर बिल’ लाने की तैयारी में है। प्रस्तावित कानून के जरिए PG संचालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के साथ-साथ वहां रहने वाले छात्रों के अधिकारों और सुरक्षा को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।

पढ़े पूरी खबर…..

SC/ST एक्ट केस में अजीत भारती को राहत नहीं

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने यूट्यूबर अजीत भारती (Ajit Bharti) को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि भारती ने अपने वीडियो में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, उससे जाति व्यवस्था और जाति आधारित श्रेष्ठता की सोच को बढ़ावा मिलने की बात सामने आती है। पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल सेशंस जज सौरभ प्रताप सिंह लालर ने 7 सितंबर के आदेश में कहा कि वीडियो में इस्तेमाल भाषा से जाति-आधारित पवित्रता की सोच और शादी-विवाह तथा वंश के मामलों में ऊंची जातियों की नीची जातियों पर कथित श्रेष्ठता को बढ़ावा मिलता है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से धमाका: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। डी-23, ओखला फेज-1 स्थित SM ट्रेडर्स के गोदाम के बाहर कमर्शियल ऑक्सीजन सिलेंडरों की अनलोडिंग के दौरान एक सिलेंडर सड़क पर गिर गया। इसके बाद सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में फर्म के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में 1 करोड़ रुपये की लूट से हड़कंप: राजधानी दिल्ली में ITO के पास कारोबारी के स्टाफ से एक करोड़ रुपये की लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूटी सवार दो बदमाशों ने आउटर रिंग रोड पर ऑटो को रोककर पिस्टल की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश कारोबारी के स्टाफ के पास मौजूद नोटों से भरा एक बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना 7 सितंबर की बताई जा रही है। (पढ़े पूरी खबर)

 CM रेखा गुप्ता का सख्त एक्शन: सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने MCD को अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई और बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को दिल्ली में 17 इमारतों को ध्वस्त किए जाने के बाद अब बुधवार को भी राजधानी के कई इलाकों में बुलडोजर एक्शन (Bulldozer Action) जारी रहेगा। MCD की टीमें चिन्हित अवैध और नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। (पढ़े पूरी खबर)

CJP प्रोटेस्ट में शामिल छात्र को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने सेकेंड ईयर के एक छात्र को नोटिस जारी किए जाने पर ऐतराज जताते हुए मजिस्ट्रेट को फटकार लगाई। (पढ़े पूरी खबर)

सत्य निकेतन हादसा: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे के मामले में पुलिस ने पांचवीं गिरफ्तारी की है। बिल्डिंग मालिक और बेसमेंट में निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के बाद अब पुलिस ने इमारत को लीज पर लेकर PG चलाने वाले सुधांशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सुधांशु ने इमारत के मालिक हरिराम बंसल से इसे लीज पर लिया था और यहां PG का संचालन कर रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए PG संचालन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल शुरू की थी। (पढ़े पूरी खबर)

आवारा कुत्तों की नसबंदी में तेजी लाए MCD-NDMC: दिल्ली में आवारा कुत्तों ( stray dogs) के बढ़ते खतरे और रेबीज (Rabies) की रोकथाम को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली सरकार (Delhi Government) से आवारा कुत्तों में रेबीज खत्म करने के लिए तैयार की गई कार्य योजना को लागू करने को लेकर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। हाई कोर्ट ने इस मामले में MCD और नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) से भी आवारा कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी को लेकर अब तक उठाए गए कदमों पर प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। (पढ़े पूरी खबर)

नरेला प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नरेला इलाके में दो दिन पहले हुए चर्चित प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार (42) के हत्याकांड में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बड़ी सफलता मिली है। रोहिणी डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग के तीन कथित शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रोहिणी इलाके में आरोपियों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 14 राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m