Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (30 जून 2026) की खबरों में दिल्ली में SIR शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने गणना प्रपत्र जमा किया; अरविंद केजरीवाल को झटका; MCD ने प्रॉपर्टी टैक्स पर 10% छूट की अंतिम तारीख बढ़ाई; दिल्ली में ट्रैफिक चालान निपटारा ‘नॉन स्टॉप’ प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में SIR शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने गणना प्रपत्र जमा किया
श की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision of Voter List) यानी एसआईआर शुरू हो गया है। आज यानी (30 जून) से एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने का काम शुरू हो गया है। 13 हजार से ज्यादा बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। 13,000 से बीएलओ (BLO) राजधानी भर में घर-घर जाकर 1.45 करोड़ वोटर्स (मतदाताओं) का सत्यापन करेंगे। मतदाता सूची का सत्यापन का पहला चरण 29 जुलाई तक चलेगा। र 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

2. अरविंद केजरीवाल को झटका
आम आदमी पार्टी यानी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए गुजरात आप (Gujarat AAP) के सोशल मीडिया पेज सस्पेंड मामले में जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी के फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल को सस्पेंड किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है।

3. MCD ने प्रॉपर्टी टैक्स पर 10% छूट की अंतिम तारीख बढ़ाई
दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी के लाखों संपत्ति करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए प्रॉपर्टी टैक्स पर मिलने वाली 10% की छूट की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह छूट 30 जून 2026 तक उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दिया गया है। यानी अब करदाता पूरे जुलाई महीने के दौरान एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर इस विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं।

4. दिल्ली में ट्रैफिक चालान निपटारा ‘नॉन स्टॉप’
दिल्ली में ट्रैफिक चालान निपटारे को लेकर नया नियम लागू किया गया है। लोगों की सुविधा और लंबे समय से लंबित चालानों को जल्दी निपटाने के लिए अब छुट्टी के दिन भी ट्रैफिक चालान निपटारा का समाधान होगा। 5 जुलाई से इस सिविधा की शुरुआत होगी। अब वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट हर महीने दूसरे शनिवार और सभी रविवार को संचालित होगी। यह पहल दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने की है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
अभिजीत दिपके बोला- अगर मैं मुस्लिम होता तो जेल में बंद होताः कॉकरोच जनता पार्टी (cockroach janata party) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली दंगा (Delhi riots) के आरोपी उमर खालिद (Umar Khalid) का नाम लेकर विवादित बयान दिया है। अभिजीत दिपके के विवादित बयान के बाद बवाल मच गया है। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने इंटरव्यू में कहा कि अगर मैं खालिद या मुसलमान होता तो जेल में बंद होता। इसकी मुझे अवेयरनेस है। अभिजीत दिपके के इस बयान ने नई बहस छेड़ दी है। (पूरी खबर पढ़े)
किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोनः देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले के कॉकटेल मिश्रण को देखकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) भी शॉक्ड हो गई। मामला फर्जी लोन लेना का है। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में किराएदारों ने मकान मालिक के नाम पर ही 18 करोड़ का लोन (18 crore loan) ले डाला। इसके बाद फरार हो गए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब जब सुप्रीम कोर्ट के दो वकील उनके दरवाजे पर पहुंचे। 2012 के इस केस में पुलिस और CBI जांच में फ्रॉड का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

