Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (26 सितंबर 2026) की खबरों में दिल्ली में ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना को रफ्तार; दिल्ली के 2,453 PG में से सिर्फ 730 रहने लायक; ‘मिशन ग्रीन दिल्ली’ के तहत 70 लाख पौधरोपण का लक्ष्य; दिल्ली में गैंगरेप की घटनाओं पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना को रफ्तार

दिल्ली को झुग्गीमुक्त बनाने की दिशा में ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और अन्य संबंधित विभाग झुग्गी बस्तियों के यथास्थान पुनर्वास की योजना पर काम कर रहे हैं। दिल्ली मास्टर प्लान 2027 के तहत करीब 17 लाख झुग्गीवासियों के पुनर्वास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पढ़े पूरी खबर……

2. दिल्ली के 2,453 PG में से सिर्फ 730 रहने लायक

सत्य निकेतन में PG इमारत गिरने के बाद दिल्ली में संचालित पेइंग गेस्ट (PG) व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) के ताजा सर्वे के मुताबिक, राजधानी के 12 जोन में 2,453 PG इमारतें चल रही हैं। इनमें कुल 32,247 कमरे हैं और करीब 50,529 लोगों के रहने का अनुमान है। सर्वे के आंकड़े सामने आने के बाद इन PG इमारतों की वैधता और नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। खास तौर पर यह पता लगाना चुनौती बना हुआ है कि कितनी इमारतों के पास स्वीकृत भवन योजना है और कितनी जगहों पर PG के संचालन के लिए जरूरी नियमों का पालन किया जा रहा है।

पढ़े पूरी खबर……

3. ‘मिशन ग्रीन दिल्ली’ के तहत 70 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

दिल्ली सरकार ने मिशन ग्रीन दिल्ली के तहत 70 लाख पौधरोपण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मेगा प्लांटेशन ड्राइव-2026 की शुरुआत 7 जुलाई को वन महोत्सव के दौरान की गई थी। अभियान के तहत राजधानी में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेगा प्लांटेशन ड्राइव-2026 के जरिए दिल्ली को और अधिक हरित बनाने की दिशा में काम किया गया। 7 जुलाई को वन महोत्सव के दौरान अभियान की शुरुआत की गई थी।

पढ़े पूरी खबर……

4. दिल्ली में गैंगरेप की घटनाओं पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान

राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराधों के कई मामले सामने आए हैं। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक पार्क में नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले के बाद सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, पार्क में CCTV और पर्याप्त रोशनी की कमी जैसी समस्याएं सामने आई हैं। सिलसिलेवार सामने आई इन घटनाओं के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने प्रशासन की कमियों को स्वीकार किया है। 

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

दिल्ली के 700 करोड़ के कथित घोटाले में बड़ा एक्शनः दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दवाइयों और मेडिकल मशीनों की खरीद में हुए करीब 700 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। केस के मुख्य आरोपी राजीव कुमार उर्फ राजीव अरोड़ा उर्फ राजीव रंगीला को राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार दिन की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) की हिरासत में भेज दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज विद्या प्रकाश ने आरोपी को 29 सितंबर तक ACB की हिरासत में रखने का आदेश दिया है। (पूरी खबर पढ़े)

प्रशांत किशोर का मिशन दिल्लीः बिहार में संगठन और चुनावी गतिविधियां बढ़ाने के बाद प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जन सुराज पार्टी (an Suraaj Party) अब दिल्ली में भी अपना संगठन खड़ा करने की तैयारी कर रही है। पार्टी की नजर राजधानी में होने वाले आगामी चुनावों पर है। इसी कड़ी में पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर रविवार को दिल्ली में जन सुराज समर्थकों के साथ बैठक करने वाले हैं। रविवार को होने वाली बैठक में दिल्ली के लिए पार्टी की स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान किए जाने की संभावना है। यह कमेटी राजधानी में जन सुराज के संगठन और टीम को तैयार करने की दिशा में काम करेगी। (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m