Devendra Nath Mahto Health Update: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता (JPSC-JSSC Exam Irregularities) के खिलाफ पिछले 21 दिनों से रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इसके बावजूद हेमंत सोरेन सरकार सभी मांगों को नहीं मान रही है। PSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर पिछले 22 दिनों से छात्र रांची के मोराबादी स्टेडियम में आंदोलन पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्रों ने सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) का इस्तीफा मांगा है। वहीं पिछले 15 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की हालत धीरे-धीरे बिगड़ी रही है। देवेंद्र नाथ महतो के यूरिन में कीटोन बॉडीज मिली है। जबकि डिहाइड्रेशन की समस्या लगातार बढ़ रही है। ट

फिलहाल भूख हड़ताल के चलते उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज और मेडिकल निगरानी जारी है।

देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जांच के बाद डॉ. हाफिज अली ने उनकी स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल देवेंद्र नाथ महतो का ब्लड प्रेशर (बीपी) तरल पदार्थ दिए जाने के बाद ही कुछ हद तक सामान्य बना हुआ है। जब फ्लूइड को बंद किया जाता है, तो उनका बीपी फिर से निचले स्तर की ओर जाने लगता है। डॉक्टर ने इसे चिंता का विषय बताते हुए लगातार निगरानी की जरूरत बताई है। डॉ. हाफिज अली के मुताबिक, जांच के दौरान देवेंद्र की हालत में डिहाइड्रेशन प्रमुख रूप से सामने आई है। इसी वजह से उन्हें कमजोरी और चक्कर जैसी परेशानी हो सकती है।

यूरिन में मिली थीं कीटोन बॉडीज

बता दें कि इससे पहले हुई जांच में देवेंद्र के यूरिन में कीटोन बॉडीज पाई गई थीं। लंबे समय तक खाना नहीं खाने या स्टार्वेशन की स्थिति में शरीर ऊर्जा के लिए जमा फैट का इस्तेमाल करने लगता है, जिससे कीटोन बॉडीज बन सकती हैं। ऐसे में लंबे समय से जारी भूख हड़ताल का असर उनके शरीर पर साफ दिखाई दे रहा है। डॉक्टर के अनुसार, फिलहाल उनकी सबसे बड़ी समस्या डिहाइड्रेशन है। शरीर में पर्याप्त फ्लूइड नहीं होने पर बीपी गिर सकता है और अचानक उठने या चलने पर चक्कर आने का खतरा भी रहता है। छात्रों का आंदोलन जारी है और देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति पर भी लगातार नजर बनी हुई है।

छात्रों ने सीएम हेमंत सोरेन का इस्तीफा मांगा

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने पहली बार सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की भी मांग करते हुए कहा कि अब पानी सिर का ऊपर से बह रहा है। 22 दिन से आंदोलन करने के बाद भी सरकार ने हमारी सभी मांगें नहीं मानी है। रविवार यानी 16 अगस्त को राज्य के 24 जिलों में सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा। 18 अगस्त तक राज्य सरकार को उनकी मांगों पर विचार करने के लिए अल्टीमेटम दिया है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m