हेमंत गुर्जर, देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव टीआई हत्याकांड मामले में डीजीपी ने जांच निर्देश दिए है। डीजी उपेंद्र जैन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं देवास के एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि 1800 लीटर शराब जब्त की गई है। एक भी आरोपी नहीं बचेगा। फिलहाल इस पूरे मामले में जांच पड़ताल जारी है।
देवास एसपी ने कही ये बात
देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब की कार्रवाई के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी मामले में एसपी आदित्य मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हरदा से गुजरात जा रही अवैध शराब की खेप की इंटेलिजेंस सूचना मिली थी। सूचना के बाद जिले में मल्टीपल टीमें बनाई गईं थीं। एक टीम का नेतृत्व शहीद टीआई दिलीप पुरी कर रहे थे, तो दूसरी टीम सतवास और कन्नौद थाना प्रभारी लीड कर रहे थे।
देवास जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि “एक आइशर वाहन है जिसे पुलिस ने जब्त किया है। जिसमें अठारह सौ से ज्यादा लीटर अल्कोहल जब्त किया गया है। सोर्स हरदा में वाइन शॉप है, कहां जा रही थी इसकी इन्वेस्टिगेशन चल रही है।”
ये भी पढ़ें: देवास में शराब माफिया ने TI पर चढ़ाया ट्रक: तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी को कुचला, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
ट्रक ने कुचला था
आपको बता दें घटना बीती रात 1 से 2 बजे के बीच हरदा-नेमावर हाईवे पर हुई। ट्रक MP 43 H 4786 ढाबे पर पानी पीने रुका था। चेकिंग के दौरान ही यह घटना घटी है। बताया गया कि ट्रक का पिछला पहिया टीआई दिलीप पुरी के ऊपर से गुजर गया। उनका शव का खातेगांव के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस पूरे मामले में एसपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफास कर ही इसे अंजाम तक ले जाएंगे और ऐसी कार्रवाई होगी जो उदाहरण बने। यही शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। फिलहाल जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: खातेगांव टीआई हत्याकांड में 3 संदिग्ध हिरासत मेंः राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष का नाम सामने आया, टिमरनी वाइन शॉप का मैनेजर भूपेंद्र राणा हिरासत में
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

