प्रतीक पटनायक, धमतरी। बारिश के मौसम में सांप और दूसरे जहरीले जीवों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। धमतरी के कमल विहार इलाके में ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक बाइक की सीट के नीचे करीब 4 फीट लंबा कोबरा छिपा मिला। बाइक से लगातार अजीब आवाजें आने के बाद जब सीट का कवर हटाकर देखा गया तो अंदर फन फैलाए कोबरा को देखकर लोगों के होश उड़ गए।

मामले की जानकारी मिलते ही सर्प मित्र को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यूअर ने काफी सावधानी के साथ बाइक के अंदर फंसे जहरीले सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान कोबरा फन फैलाकर रेस्क्यूअर की ओर देखता रहा। सांप के रेस्क्यू का वीडियो अब सामने आया है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।

बाइक से आ रही थी फुफकारने की आवाज

जानकारी के मुताबिक, बाइक चालक को कुछ समय से सीट के नीचे से अजीब आवाजें सुनाई दे रही थीं। आवाज लगातार आने पर उसने बाइक की सीट खोलकर देखने का फैसला किया। सीट का कवर हटाते ही अंदर एक कोबरा नजर आया।

बाइक के अंदर सांप देखकर चालक ने तुरंत इसकी सूचना सर्प मित्र को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे रेस्क्यूअर ने सावधानीपूर्वक कोबरा को बाहर निकाला।

देखें वायरल VIDEO

फन फैलाकर रेस्क्यूअर की तरफ देखता रहा कोबरा

रेस्क्यू के दौरान करीब 4 फीट का कोबरा फन फैलाए हुए था। वह लगातार रेस्क्यूअर की ओर देख रहा था। बाइक के अंदर तंग जगह में फंसे होने के कारण उसे बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सर्प मित्र ने सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू कर लिया।

घटना की जानकारी फैलते ही कोबरा को देखने के लिए आसपास के लोगों और पूरे मोहल्ले में भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू का वीडियो भी बनाया।

मानसून में बढ़ जाता है जहरीले जीवों का खतरा

बारिश के मौसम में सांप अक्सर सुरक्षित और सूखी जगह की तलाश में घरों, वाहनों और दूसरी जगहों में छिप जाते हैं। इसी वजह से मानसून के दौरान सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

धमतरी के कमल विहार में बाइक के अंदर कोबरा मिलने की यह घटना भी इसी तरह की है। समय रहते बाइक चालक की नजर सांप पर पड़ गई और सर्प मित्र की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H