रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली l उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया कि वे रायबरेली किस भूमिका में आए थे – अपने संसदीय क्षेत्र के सांसद के रूप में, नेता प्रतिपक्ष के रूप में या फिर “विदेशी दलाल” के रूप में?

पीएम मोदी पर साधा निशाना

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, “हमें दुख होता है कि राहुल गांधी रायबरेली क्या करने आए थे। उन्हें यहां की जनता का दुख-दर्द जानना था, स्थानीय समस्याओं को समझना था, विकास कार्यों की समीक्षा करनी थी, लेकिन वे आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गाली देने लगे। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

READ MORE: रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक, डंपर ने डीसीएम को मारी टक्कर, चालक की मौत

लोग संसदीय क्षेत्र में क्यों जाते हैं

भाजपा नेता ने आगे कहा कि लोग अपने संसदीय क्षेत्र में विकास देखने, जनता की समस्याएं सुनने और उनका समाधान निकालने जाते हैं। लेकिन राहुल गांधी को यह अक्ल नहीं है। वे हर बार आते हैं, बस मोदी जी की आलोचना करते हैं, सरकार की योजनाओं को बदनाम करते हैं और चले जाते हैं। रायबरेली की जनता अब इनकी राजनीति समझ चुकी है।

READ MORE: रफ्तार का कहरः 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड की उखड़ी सांसें, मंजर देख सहम उठे लोग

दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर “बेवकूफ” कहते हुए आरोप लगाया कि उनमें संसद सदस्य की जिम्मेदारी समझने की क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल राजनीतिक बयानबाजी और केंद्र सरकार को घेरने के लिए रायबरेली आते हैं, न कि जनसेवा के लिए।

“विदेशी दलाल” का आरोप

भाजपा विधायक ने अपने बयान में राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे रायबरेली की जनता की सेवा करने के बजाय “विदेशी दलाल” की भूमिका निभाते दिख रहे हैं। “वे विदेश जाकर भारत की छवि खराब करते हैं और यहां आकर जनता को भड़काते हैं। रायबरेली की मिट्टी इन्हें मंजूर नहीं है l

READ MORE: ‘कांग्रेस के युवराज देश से माफी मांगे…’, मोदी-शाह को गद्दार बताने वाले राहुल के बयान पर भड़के CM योगी, कहा- देश के जनादेश और विश्वास का अपमान

राहुल गांधी का दौरा

राहुल गांधी 19 मई क़ो रायबरेली दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी तथा किसानों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कुछ मुद्दों पर चर्चा भी की, लेकिन भाजपा का आरोप है कि यह दौरा मुख्य रूप से राजनीतिक प्रदर्शन और सरकार विरोधी बयानबाजी तक सीमित रहा।