हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर स्थित लसूड़िया थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस सामने आया है। कॉलोनी के मुख्य गेट पर कार ले जाने से रोकने और टोकने पर कुछ युवकों ने सुरक्षा गार्ड पर कार चढ़ा दी। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

टोकने पर विवाद, कार से कुचला

मिली जानकारी के अनुसार, लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी के गेट पर कार सवारों ने जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया। जब ड्यूटी पर तैनात चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय ने उन्हें रोका, तो कार में सवार युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए कार चालक ने तेजी से गाड़ी चलाते हुए धर्मेंद्र मालवीय पर कार चढ़ा दी।

सूने मकान में चोरी की नीयत से घुसे चोर को लोगों ने घेराः भागने के दौरान गिरने से घायल,

महिला भी हुई घायल, आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त कार में एक युवती समेत चार लोग सवार थे। इस आपाधापी में आरोपियों ने एक अन्य महिला को भी अपनी कार की चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से तुरंत कार समेत फरार हो गए। गंभीर हालत में चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय और घायल महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल महिला का उपचार जारी है।

राजस्व प्रकरण की नकल में देरी पर हाईकोर्ट सख्तः तहसीलदार को 5 हजार रुपये प्रतिकर

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार के नंबर और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

वर्चस्व की जंग में खूनी संघर्ष: करणी सेना के दो गुट आपस में भिड़े, 2 की मौत और 2 गंभीर घायल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m