कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शराब के नशे में एक नशेड़ी ने ऐसा बवाल काटा कि सीधे जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु का सरकारी बंगला ही निशाने पर आ गया। पत्थरों की बरसात से बंगले की खिड़कियों के कांच चकनाचूर हो गए। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नशेड़ी को पकड़ लिया। लेकिन शिकायत न मिलने पर समझाइश देकर उसे कुछ देर बाद छोड़ भी दिया गया।
READ MORE: झाबुआ से नैनीताल घूमने गया परिवार मातम में लौटा: होटल हादसे में इकलौते 3 साल के बेटे गौरांश की मौत, तीसरी मंजिल की खिड़की से गिरा नीचे
दरअसल यह मामला गोविंदपुरी चौराहे स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजकुमार आचार्य के सरकारी बंगले का है। जहां नशे में धुत माधवगंज निवासी ललित गजवानी अचानक बंगले के बाहर पहुंचा और पत्थर फेंककर जमकर हंगामा करने लगा। पत्थरबाजी में बंगले की खिड़कियों के कांच टूट गए, जिससे बंगले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया
READ MORE: शादी से पहले बवाल! कमरे को लेकर चले लाठी डंडे, दूल्हा समेत पांच लोग घायल
सुरक्षा गार्ड्स द्वारा दी गई सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नशेड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि शुरुआती जांच में हंगामे की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई। वहीं दूसरी ओर कुलगुरु की ओर से भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, इसलिए पुलिस ने समझाइश देकर नशेड़ी को छोड़ दिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

