संजय पाटीदार, भोपाल। भोपाल के चर्चित 90 डिग्री रेलवे ओवरब्रिज मामले में एक बार फिर पीडब्ल्यूडी विभाग सवालों के घेरे में है। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से बने इस 90 डिग्री ब्रिज के खतरनाक मोड़ ने देशभर में मध्यप्रदेश की जमकर किरकिरी कराई थी। जिस मामले में गंभीर लापरवाही के आरोप लगे और जिन इंजीनियरों को जिम्मेदार मानते हुए निलंबित किया गया था… खास बात तो यह हे कि पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बहाली संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
READ MORE: MP में 13089 चयनित प्राथमिक शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: बोनस अंक विवाद में मेरिट लिस्ट रद्द, नए सिरे से होगी चयन प्रक्रिया
करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से भोपाल के ऐशबाग इलाके में बने इस रेलवे ओवरब्रिज का मामला जून 2025 में उस वक्त सुर्खियों में आया था ,,,जब ब्रिज के लगभग 90 डिग्री मोड़ की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद निर्माण गुणवत्ता, डिजाइन और मंजूरी प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े हुए थे। मामले में चीफ इंजीनियर संजय खांडे, चीफ इंजीनियर जीपी वर्मा, प्रभारी ईई शबाना रज्जाक, सहायक यंत्री शानुल सक्सेना, उप यंत्री उमाशंकर मिश्रा, प्रभारी एसडीओ रवि शुक्ला, प्रभारी ईई जावेद शकील और सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री एमपी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
READ MORE: खटारा क्रूज़ बना 13 सैलानियों की मौत का कारण! हादसे से 2 महीने पहले ही दी गई थी चेतावनी, रिसोर्ट मैनेजर के पत्र से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
अब करीब 10 महीने बाद लोक निर्माण विभाग ने इन अधिकारियों की बहाली का रास्ता साफ कर दिया है। मध्यप्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बहाली संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विभागीय जांच अभी जारी बताई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों को फिर से नौकरी में आने की तैयारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब वही अधिकारी दोबारा नौकरी पर लौटने जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ना तो विभागीय जांच पूरी हुई है और ना ही जिम्मेदारी तय हो सकी है, लेकिन इसके बावजूद इंजीनियरों को बहाल कर दिया गया। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब जांच अभी अधूरी है और ब्रिज विवाद की पूरी जवाबदेही तय नहीं हुई, तो आखिर इतनी जल्दी क्यों इन इंजीनियरों को बहाल किया गया।
इस पूरे मामले पर प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस जितेंद्र मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में गजब नमूने दिखाई देते हैं। 540 करोड़ का मंडीदीप हाईवे बह जाता है, 600 करोड़ का हाईवे धस जाता है.. देश भर में मजाक का विषय बना 90 डिग्री का ब्रिज तक ठीक नहीं हुआ और अधिकारियों के बहाली हो गई, सब भ्रष्टाचार है। यह पैसे लेकर बहाली की गई हैं। यह अखंड भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार का एक नमूना है.. जनता परेशान है अधिकारी मस्त है।

