फिरोजपुर : कुंभ मेले के लिए रेल विभाग फिरोजपुर मंडल से दो स्पैशल गाड़ियां चलाने जा रहा है। यह गाड़ियां अमृतसर और फिरोजपुर स्टेशनों से फाफामाऊ तक चलेंगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अमृतसर रेलवे स्टेशन से गाड़ी संखया 04662 को 9 जनवरी, 19 जनवरी और 6 फरवरी को रात 8.10 बजे रवाना किया जाएगा जो अगले दिन सायं 7 बजे फाफामाऊ पहुंचेंगी।
वहां से वापसी के लिए गाड़ी संखया 04661 को फाफामाऊ से 11 जनवरी, 21 जनवरी और 8 फरवरी को सुबह 6:30 बजे रवाना किया जाएगा जो अगले दिन सुबह 4.15 बजे अमृतसर पहुंचेंगी। इन गाड़ियों का दोनों दिशाओं में ठहराव ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, सरहिन्द, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, देवबंद, मुजफरनगर, मेरठ सिटी, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, गजरौला, अमरोहा, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ तथा रायबरेली स्टेशनों पर होगा।

गाड़ी संखया 04664 को फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से 25 जनवरी को दोपहर 1:25 बजे रवाना किया जाएगा जो अगले दिन सुबह 11:30 बजे फाफामाऊ पहुंचेगी। वहां से वापसी के लिए गाड़ी संखया 04663 को 26 जनवरी को सायं 7:30 बजे रवाना किया जाएगा जो अगले दिन सायं 4:25 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी का दोनों दिशाओं में ठहराव फरीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मोरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ तथा रायबरेली स्टेशनों पर होगा।
- बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर भीषण हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल
- Crude Oil Price Today : कच्चा तेल 110 डॉलर के पार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते हमलों से भारत की बढ़ सकती है मुश्किल
- एमपी में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव का ऐलानः 12 नवंबर को होगी वोटिंग और मतगणना
- दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से अभद्रता: नस्लीय टिप्पणी की और बनाया मजाक, आमिर शौकीन के खिलाफ FIR दर्ज, रिजिजू बोले- कड़ा एक्शन होगा
- राजकोट के सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर खींचने को मजबूर हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला

