शब्बीर अहमद, भोपाल। देशभर में पेट्रोल और डीजल में 3 रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भी कई पंपों में गाड़ियों की लंबी लाइन है। वहीं कई पंप बंद कर दिए गए हैं। इस बीच कांग्रेस दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने तंज कसा है। 

पी सी शर्मा ने कहा, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर कहा, इसकी भूमिका उसी दिन बन गई थी जब प्रधानमंत्री ने कहा था पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करें। आने वाले समय में रात को जागो ये आदेश आ सकता है। जब रात को जागोगे तो दिन में आदमी सो जाएगा और डीजल पेट्रोल बचेगा। बीजेपी की नौटंकी अभी और देखने को मिलेगी।’

पी सी शर्मा ने आगे कहा कि पहले 8.3 प्रतिशत महंगाई बढ़ी थी अब और महंगाई बढ़ेगी। सोना मत खरीदो यह पीएम का सोचा समझा स्टेटमेंट था। दिखावा के लिए एक गाड़ी से ऑफिस जा रहे और पीछे से 100 गाड़ियां चल रही है। फिर लालटेन जलाने का समय आ सकता है। 

भाजपा नेताओं की कार्रवाई पर उठाए सवाल

पी सी शर्मा ने रैली निकालने वाले नेताओं पर की गई कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बड़ी रैली निकालने वालों में सिर्फ छोटो पर कार्रवाई हुई। केवल कुछ नेताओं को नोटिस दिया, बड़े नेताओं को नोटिस नहीं दे रहे। कार्रवाई करना है तो सभी पर करें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m