Asian Games 2026 में भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज जीतते ही उनके इस गेम्स में तीन मेडल हो गए। इसी के साथ गुलवीर एक ही एशियन गेम्स में तीन या उससे ज्यादा व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए।

इससे पहले यह कारनामा पीटी उषा ने किया था। उन्होंने 1986 के एशियन गेम्स में चार व्यक्तिगत मेडल जीते थे। यानी करीब 40 साल बाद किसी भारतीय एथलीट ने एक ही एशियन गेम्स में तीन मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की है।

5000 मीटर में तीसरे नंबर पर रहे गुलवीर

5000 मीटर फाइनल में गुलवीर ने 13 मिनट 32.75 सेकंड का समय लिया। बहरीन के बिरहानु बाल्यू ने 13 मिनट 30.79 सेकंड में रेस पूरी कर गोल्ड जीता। जापान के टोमोनोरी यामागुची 13 मिनट 31.43 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

1500 और 10000 मीटर में पहले ही जीत चुके सिल्वर

5000 मीटर का ब्रॉन्ज गुलवीर का इस एशियन गेम्स में तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 1500 मीटर और 10000 मीटर में सिल्वर जीता था।

1500 मीटर फाइनल में गुलवीर ने 3 मिनट 31.13 सेकंड का समय निकाला था। 10000 मीटर में उन्होंने 28 मिनट 29.38 सेकंड का समय दर्ज किया और सिल्वर अपने नाम किया।

हांगझोऊ के मेडल में किया सुधार

गुलवीर ने 10000 मीटर में अपने पिछले एशियन गेम्स के प्रदर्शन को भी बेहतर किया। हांगझोऊ में उन्होंने इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता था। इस बार उन्होंने सिल्वर पर कब्जा किया।

इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में भी जीते दो मेडल

गुलवीर के लिए यह साल पदकों से भरा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने 10000 मीटर में सिल्वर और 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीता था। अब एशियन गेम्स में तीन पदक जीतकर उन्होंने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H