हेमंत शर्मा, इंदौर। मुख्यमंत्री मोहन यादव को हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कई बड़ी मांगों को लेकर पत्र और मेल भेजा है। संगठन के मुख्य याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने कहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में भोजशाला को माँ सरस्वती मंदिर मानते हुए ऐतिहासिक फैसला आया, 365 दिन पूजा शुरू हुई और शुक्रवार को नमाज भी नहीं हुई।

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने बताया कि यह जनहित याचिका WP 10497/2022 के रूप में दायर की गई थी। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन, विष्णु शंकर जैन और अधिवक्ता विनय जोशी ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा था।

मुख्यमंत्री से की गईं 5 बड़ी मांगें

लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम से माँ वाग्देवी की मूर्ति भारत लाकर दोबारा भोजशाला में स्थापित की जाए।

धार भोजशाला में “माँ सरस्वती लोक” का भव्य निर्माण कराया जाए।

उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू, धार, अमझेरा और इंदौर को जोड़ते हुए धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर बनाया जाए।

भोजशाला परिसर में वैदिक संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना जल्द की जाए।

हाईकोर्ट के आदेश के पालन के लिए ASI के साथ समन्वय कर स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में परेशानी न हो। मुख्य याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने कहा कि अब समय आ गया है कि भोजशाला को केवल विवाद के रूप में नहीं बल्कि सनातन आस्था और सांस्कृतिक विरासत के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m