अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गैरतगंज अस्पताल भेज दिए हैं।

READ MORE: आखिर कहां गई मानवता? एक माह की मासूम को ऑटो में छोड़ भागी महिलाएं, संदिग्धों की तलाश जारी    

रायसेन एएसपी ने बताया कि गैरतगंज थाना क्षेत्र के गांव अमर सिंह पिपलिया में मुन्नू अहिरवार अपनी भाभी सुनीता अहिरवार को बाइक से खेत पर लेकर गया था। रात को वापस लौटते समय उसने रास्ते में बाइक रोककर सुनीता के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

READ MORE: खेत में जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर: चालक की दबने से मौके पर मौत, परिवार में पसरा मातम   

जब देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे और फोन भी रिसीव नहीं हुआ, तो परिजन उनकी तलाश में खेत की ओर निकले। रास्ते में खेत के पास सुनीता अहिरवार का सिर कुचला हुआ शव पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल गैरतगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी मुन्नू की तलाश कर ही रही थी लेकिन सुबह मृतका के शव से करीब 50 मीटर दूर ही मुन्नू का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

REAE MORE: सूदखोरों का आतंकः दो बच्चों के पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, 2 के बदले मांग रहे थे 5 लाख, सुसाइड नोट में लिखा नाम

पुलिस के अनुसार, हत्या और आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिस पेड़ पर मुन्नू का शव फंदे से लटका मिला, उसी पेड़ पर करीब चार वर्ष पहले उसके छोटे भाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इस तथ्य को भी पुलिस जांच का हिस्सा बना रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m