भारत ने श्रीलंका के लिए 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रेडिट लाइन को मंजूरी दी है. भारत और श्रीलंका ने अपने आपसी रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की. यह राशि उस 450 मिलियन डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का हिस्सा है, जो भारत ने चक्रवात ‘डिटवाह’ से हुई तबाही के बाद श्रीलंका को सहायता के तौर पर दिया था.

यह समझौता भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की कोलंबो यात्रा के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ बैठक के बाद हुआ.

भारत-श्रीलंका ने बुधवार को 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर के भारतीय रुपए में दिए जाने वाले ‘लाइन ऑफ क्रेडिट’ (एलओसी) से जुड़े समझौतों का आदान-प्रदान किया. कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत का मुख्य मकसद श्रीलंका में भारत की सहायता से चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करना था.

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि बैठक के बाद दोनों देशों ने 350 मिलियन डॉलर के भारतीय रुपये में दिए जाने वाले लाइन ऑफ क्रेडिट समझौतों का आदान-प्रदान किया. इस फंड का इस्तेमाल चक्रवात प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जरूरी सामान की खरीद के लिए किया जाएगा.

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 5 अगस्त को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत रिश्तों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m