कटरा : कटरा से दुखद खबर सामने आई है, जिसमें नोमाई क्षेत्र में एक कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई है। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत की खबर सामने आई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत कटड़ा CSC पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल चालक की पहचान ऋषि कुमार पुत्र ज्ञानचंद जोकि कपूरथला पंजाब का निवासी था।

मिली जानकारी के अनुसार जीप नंबर जेके 02 डीजी 3233 जम्मू से कटड़ा की ओर आ रही थी कि नोमाई क्षेत्र में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल नंबर जेके 21-4056 से संदिग्ध परिस्थितियों में जा टकराई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल CSC कटड़ा ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
