पूर्वी दिल्ली की प्रमुख व्यावसायिक बाजारों में शामिल कड़कड़डूमा मार्केट (Karkardooma Market) जल्द ही नए रूप में नजर आ सकती है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बाजार के समग्र पुनर्विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दिशा में निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने मंगलवार को शाहदरा दक्षिण जोन का दौरा किया और अधिकारियों को कड़कड़डूमा मार्केट के लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रस्तावित पुनर्विकास योजना के तहत बाजार को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, बेहतर यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विचार किया जा रहा है। MCD अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाजार की मौजूदा स्थिति का आकलन कर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत योजना तैयार की जाए। इसका उद्देश्य व्यापारियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

MCD ने शुरू की री-डेवलपमेंट की तैयारी

पूर्वी दिल्ली की प्रमुख व्यावसायिक बाजारों में शामिल कड़कड़डूमा मार्केट जल्द ही नए रूप में नजर आ सकती है। MCD ने बाजार के समग्र पुनर्विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दिशा में निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने मंगलवार को शाहदरा दक्षिण जोन का दौरा किया और अधिकारियों को कड़कड़डूमा मार्केट के लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित पुनर्विकास योजना के तहत बाजार को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, बेहतर यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विचार किया जा रहा है। MCD अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाजार की मौजूदा स्थिति का आकलन कर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत योजना तैयार की जाए। इसका उद्देश्य व्यापारियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

MCD ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मास्टर प्लान तैयार करते समय बाजार की सभी प्रमुख जरूरतों को एकीकृत तरीके से शामिल किया जाए। योजना के तहत सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने, सीवर नेटवर्क को मजबूत करने और जल निकासी प्रणाली को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में हरित पट्टियां (ग्रीन बेल्ट), पार्किंग सुविधा, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं को भी विकसित करने की योजना है।

कड़कड़डूमा मार्केट के पुनर्विकास की योजना के बीच दिल्ली नगर निगम (MCD) आयुक्त संजीव खिरवार ने शाहदरा दक्षिण जोन के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आनंद विहार स्थित ऋषभ विहार मार्केट का भी जायजा लिया। ऋषभ विहार मार्केट में उन्होंने मौजूदा नागरिक सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधार कार्य जल्द शुरू करने और बाजार में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा निगम आयुक्त ने कड़कड़ी मोड़ स्थित निर्माण एवं विध्वंस (C&D) अपशिष्ट निस्तारण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक इस साइट के लिए कोई वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक इसका संचालन सभी पर्यावरणीय और तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से धूल नियंत्रण, स्वच्छता, सुरक्षा और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने कहा कि निर्माणाधीन स्थलों पर सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आसपास रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और पर्यावरण संरक्षण के नियमों का प्रभावी तरीके से पालन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम का लक्ष्य राजधानी के नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विकास परियोजनाओं को तय समय सीमा में, पारदर्शी तरीके से और गुणवत्ता के निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाना जरूरी है। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करने और उनके क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m