इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गणेश उत्सव के समापन पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला धूमधाम से जारी है। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इस दौरान मंत्री विजय शाह ने भगवान गणेश की आरती कर बप्पा का आशीर्वाद लिया।

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने विसर्जन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंत्री विजय शाह के साथ महापौर अमृता यादव समेत कई नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन और नगर निगम की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित विसर्जन के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर नगर निगम की अनूठी पहल: पोकलेन, लिफ्ट और नावों के जरिए हो रहा गणेश विसर्जन, हादसों को रोकने की गई व्यवस्था

कुंड का निरीक्षण

खंडवा में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम ने शहर में तीन कृत्रिम कुंड तैयार किए हैं। मंत्री विजय शाह ने महापौर अमृता यादव समेत नगर निगम की पूरी परिषद ने भैरव तालाब परिसर में बने कृत्रिम कुंड का का निरीक्षण किया। मंत्री विजय शाह ने विसर्जन के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाली क्रेन पर भी चढ़कर देखा।

नगर निगम टीम को दी बधाई

वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनभावना के अनुरुप भगवान गणेश का विसर्जन के लिए कुंड बनाने पर खंडवा नगर निगम की पूरी टीम को बधाई देता हूं। जनभावना के विश्वास पर खरा उतरा है। आज सम्मानपूर्वक भगवान गणेश जी का मां नर्मदा के पवित्र जल में विसर्जन हो रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m