चंकी बाजपेयी, इंदौर। इंदौर नगर निगम की ओर से श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई है। इसी के तहत मानव रहित मशीनों के जरिए श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। निगम ने 15 से 20 लाख प्रतिमाओं के विसर्जन का लक्ष्य रखा है।
दरअसल, अक्सर देखा जाता है कि श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसों के कारण कई लोगों की जान चली जाती है, लेकिन हमेशा की तरह इस बार और हाईटेक तरीके से नगर निगम की ओर से श्री गणेश विसर्जन की व्यवस्था की गई है। निगम के एमआईसी मेंबर और प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौड़ ने जवाहर टेकरी में पांच प्रकार की मशीन लगाई है। इन मशीनों के माध्यम से श्री गणेश विसर्जन किया जा रहा है, जिसमें पोकलेन मशीन से लेकर बड़ी नांव, लिफ्ट के माध्यम से विसर्जन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा: 16 साल के युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़े हुए सवाल
इसे मानव रहित भी कहा जा सकता है। क्योंकि इससे किसी तरह की कोई दुर्घटना भी नहीं होगी और बाकायदा पूजा और विधि विधान से श्री गणेश विसर्जन होगा। फिलहाल शहर के विभिन्न कॉलोनी और वार्ड स्तर पर 140 से ज्यादा स्थानों पर प्रतिमा एकत्रीकरण और मौके पर ही जल कुंड बनाकर विसर्जन की व्यवस्था भी की गई है।
ये भी पढ़ें: ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’: जयकारों के बीच ग्वालियर में हो रही बप्पा की विदाई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दूसरी ओर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग के पुलिसकर्मी सहित एनडीआरएफ की टीम और विशेष 5 तैराक तैनात किए गए हैं। किसी तरह की कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए जो श्रद्धालु यहां पर प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं, उन्हें कुंड से दूर रखा जा रहा है। केवल मशीन और अन्य माध्यमों से प्रतिमा को तालाब की कुछ दूरी से ही विसर्जित कर सकते हैं। इस तरह की व्यवस्थाएं तालाब के आसपास की गई है। साथ ही ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरे भी तालाब के आसपास लगाए गए है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


