शिखिल ब्यौहार, भोपाल। अगर आपकी कोई चीज गुम या चोरी हो जाए तो आप मदद मांगने पुलिस के पास जाएंगे। लेकिन क्या हो अगर वही खाकी आपकी चोरी हुई चीज का इस्तेमाल करते दिखे तो… ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है जहां एक नर्सिंग ऑफिसर की चोरी हुई स्कूटी महिला पुलिसकर्मी चलाते दिखाई दी। इसका खुलासा तब हुआ जब उनके पास इसका चालान आया।
यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड का ‘खूनी खेल’: ब्लेड से काटा गर्लफ्रेंड का गला, फिर खुद को किया घायल, खून से लथपथ कपल को लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस
दरअसल, एयरपोर्ट रोड निवासी 32 वर्षीय नीलू साहू हमीदिया अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर है। 22 अगस्त की सुबह करीब 8.05 बजे वह अपनी नीले रंग की स्कूटी ( MP 04-YY-5579) से ड्यूटी पर पहुंची थीं। अस्पताल के बाहर स्कूटी खड़ी कर वह कार्यालय चली गई। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर देखा तो स्कूटी गायब थी। आसपास तलाश के बाद उन्होंने कोहेफिजा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: इंटर्न डॉक्टरों से जुड़ी बड़ी खबर: स्टाइपेंड को लेकर बैठक में हुआ ये फैसला, लाठीचार्ज का कर रहे थे विरोध
उन्होंने यह भी शिकायत में लिखवाया कि स्कूटी पर रखा काले रंग का बैग भी चोरी हो गया था। इसमें आईफोन, सिम कार्ड, पेन ड्राइव, एसबीआई एटीएम कार्ड और कार की डिजिटल चाबी रखी थी। 2026 मॉडल की स्कूटी की कीमत करीब 95 हजार रुपए बताई गई है। मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब स्कूटी चोरी होने के करीब 11 दिन बाद 2 सितंबर को नीलू के घर ई-चालान पहुंचा।
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म: घर ले जाकर कई बार बनाए संबंध, 6 महीने की गर्भवती हुई, FIR दर्ज
इसमें रोशनपुरा स्क्वायर पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की जानकारी थी। चालान में लगी तस्वीर देखते ही नीलू ने पहचान लिया कि सिग्नल तोड़ने वाली स्कूटी वही है जो उनके घर से चोरी हुई थी। तस्वीर में स्कूटी चलाने वाली युवती पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: संजय गांधी अस्पताल में एक और महिला की मौत: इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने शरीर पर कीड़े लगने पर लापरवाही के लगाए थे आरोप
अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल युवती की पहचान को लेकर है। जांच की जा रही है कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत है या उसने पहचान छिपाने के लिए वर्दी पहनी थी। पुलिस ई-चालान के फोटो, रोशनपुरा चौराहे के सीसीटीवी और चोरी के बाद स्कूटी की गतिविधियों की कड़ी जोड़ रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



