MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 03 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

Sawan 2026: राजा के रूप में नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल

श्रावन मास के पहले सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले । बाबा की एक झलक पाने के लिए लोगो का हुजूम सड़को पर देखा गया । श्री महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे शुरू हुई बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शिप्रा नदी पहुंची। शिप्रा नदी के रामघाट पर जल अभिषेक के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

Datia By-Election Result: घनश्याम सिंह 6,056 वोटों से जीते; बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने स्वीकार की हार

मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार परचम लहराया है। अंतिम मतगणना के बाद आए आधिकारिक नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने 6,056 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। घनश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

Datia Inside Story: नरोत्तम के अपने बूथ पर हारी BJP! जानिए दतिया में कमल न खिलने का पूरा गणित

दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने 6,056 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष तिवारी को पराजित कर दिया है। लेकिन इस परिणाम का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला राजनीतिक पहलू यह रहा कि पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के अपने ही पोलिंग बूथ पर भाजपा प्रत्यासी आशुतोष तिवारी को कम वोट मिले। भाजपा के बड़े गढ़ और कद्दावर नेता के गृह क्षेत्र में ही भाजपा प्रत्याशी का पिछड़ना पार्टी के भीतर जारी अंदरूनी असंतोष की पोल खोल रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

MP के पूर्व मंत्री का निधन, इंदौर के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता पारस जैन का निधन हो गया है। इंदौर के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पारस जैन ने वन, स्कूल शिक्षा, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व ऊर्जा मंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था। इसके पहले वे उज्जैन उत्तर विधानसभा से लम्बे समय तक विधायक रहे हैं। पारस जैन पहलवान नेता के रूप में प्रसिद्ध थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

CM डॉ मोहन ने उज्जैन में पूर्व मंत्री पारस जैन को दी श्रद्धांजलि, श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिवार को दी सांत्वना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दोपहर उज्जैन पहुंचे । इस दौरान हेलीपैड पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री हेलीपैड से सीधे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन के निवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

CM मोहन यादव की बैठक में बड़ा फैसला: भोपाल के भवनों पर एक्शन फिलहाल टला, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर बनेगी हाई लेवल कमेटी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल भी उपस्थित थे। बैठक में मंत्री विश्वास सारंग , मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा एवं भगवान दास सबनानी उपस्थित थे। साथ ही मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल , अपर मुख्यसचिव नीरज मंडलोई , आयुक्त नगरीय प्रशासन संकेत भोंडवे, आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश कौशलेन्द्र सिंह, कलेक्टर भोपाल प्रियंक मिश्रा , आयुक्त नगर निगम संस्कृति जैन आदि भी उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

सितंबर में ही होंगे छात्र संघ चुनाव, HC के निर्देश पर 2017 के बाद फिर सरगर्म होगी कॉलेजों की राजनीति

मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव का इंतजार कर रहे छात्र नेताओं और विद्यार्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। जबलपुर हाई कोर्ट ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सितंबर 2026 में ही छात्र संघ चुनाव कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इस महत्वपूर्ण निर्देश के साथ ही हाई कोर्ट ने दायर याचिका का निराकरण कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

पूर्व MLA का गाली-गलौज का वीडियो वायरल: अधिकारियों और विधायक को दीं गालियां, बोले- धरने पर बैठूंगा तो SP -कलेक्टर दौड़ते आएंगे

पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार का गाली गलौज करते हुए एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदसौर की सुवासरा विधानसभा सीट के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए वर्तमान सुवासरा विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों को गालियां देते हुए दिखाई दे रहे है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

इंदौर में अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, 21 नई कॉलोनियां होंगी ‘ब्लैकलिस्ट’! रजिस्ट्री से लेकर FIR की तैयारी

इंदौर में अवैध कॉलोनियों पर अब प्रशासन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। पहले बुलडोजर चला, फिर एफआईआर दर्ज हुई और अब प्रशासन 21 नई कॉलोनियों को आधिकारिक तौर पर ‘अवैध कॉलोनी’ घोषित करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए राजस्व रिकॉर्ड में इन कॉलोनियों को अवैध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक बार रिकॉर्ड में अवैध कॉलोनी दर्ज होने के बाद इन जमीनों की रजिस्ट्री और अन्य राजस्व प्रक्रियाओं पर भी सीधा असर पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

ठप पड़े राजस्व के काम! जबलपुर में पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पटवारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लंबे समय से मांगें पूरी न होने से आक्रोशित पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे जिले में जमीन-जायदाद, नामांतरण और राजस्व से जुड़े तमाम काम ठप पड़ गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m