MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 20 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
मध्य प्रदेश में 18 हजार आरक्षकों की होगी भर्ती
मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि प्रदेश में 18 हजार अतिरिक्त आरक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘राजा-रजवाड़े’ वाले सवाल पर जीतू की सभा में बवाल
मध्य प्रदेश के दतिया से उपचुनाव के प्रचार के दौरान एक रोचक घटना सामने आई है। जिगना ग्राम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की नुक्कड़ सभा चल रही थी, तभी अचानक भीड़ से उठे एक ग्रामीण के तीखे सवालों ने कांग्रेस नेताओं को सख्ते में डाल दिया। सवाल इतना चुभने वाला था कि पटवारी के समर्थक अपना आपा खो बैठे और देखते ही देखते दो ग्रामीण आपस में ही भिड़ गए। मौके पर लात-घूंसे और गुत्थम-गुत्थी शुरू हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मादा श्वान से दुष्कर्म
मध्य प्रदेश के धार जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई हैं। जहां धरमपुरी में बेजुबान जानवार के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। एक श्वान को केले के खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं PFA ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
युवती का अपहरण कर बनाया बंधक, 3 दिन तक किया दुष्कर्म
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने युवती को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और फिर जयपुर लेकर भाग गया। वहीं युवक को जैसे ही पता चला की पुलिस थाने में इस वाक्ये की शिकायत की गई है, आरोपी युवती को थाने के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
एमपी विधानसभा में UCC बिल पेश
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ। सदन में सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) यूसीसी बिल पेश किया। मंत्री गौतम टेटवाल ने पटल पर प्रस्ताव रखा। रविवार 20 जुलाई को डॉ मोहन यादव की कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दी थी। अब इस बिल पर मानसून सत्र के दूसरे दिन (21 जुलाई) को चर्चा होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
PCC चीफ जीतू पटवारी की बढ़ीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से जुड़े मामलों में पुलिस जांच लगातार तेज होती जा रही है। ड्रग्स कनेक्शन की जांच के बाद अब पुलिस प्लॉट धोखाधड़ी के मामले की परतें भी खंगाल रही है। इसी सिलसिले में रविवार को नाना पटवारी के कथित कारोबारी साझेदार और कॉलोनाइजर सुमित मंत्री से राजेंद्र नगर थाने में करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान कॉलोनी से जुड़े दस्तावेज और प्लॉट आवंटन से संबंधित रिकॉर्ड की विस्तार से जांच की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP में मनेगा ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि गुरुजन सदैव पूजनीय और वंदनीय हैं। गुरु पूर्णिमा अपने गुरुजनों की सेवा, वंदना और उनका शुभाशीष पाने का प्रमुख उत्सव है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को बढ़ावा देते हुए पुरातन भारतीय ज्ञान परम्परा तथा भारतीय गुरु-शिष्य परम्परा के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
बालाघाट डबल मनी कांड
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित डबल मनी घोटाले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बालाघाट पुलिस ने करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले के मास्टरमाइंड और फरार आरोपी सोमेंद्र कंकराने को उसके 7 साथियों सहित हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब तीन वर्षों से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट भी जारी था। यहां पढ़ें पूरी खबर
सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद मामला
मध्य प्रदेश की ग्वालियर जिला कोर्ट में आज भी देश के सबसे चर्चित राजघरानों में शामिल सिंधिया राजपरिवार के करीब 40 हजार करोड़ रुपये के पैतृक संपत्ति विवाद पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। उम्मीद थी कि दशकों पुराना विवाद आज आपसी समझौते के साथ समाप्त हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यहां पढ़ें पूरी खबर
जमीन के टुकड़े के लिए रिश्तों का कत्ल
मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां जमीन के विवाद ने दो सगे भाइयों को आमने-सामने ला खड़ा किया और बात खून तक पहुंच गई। गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


