MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 22 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
ACS अशोक बर्णवाल बने MP के नए मुख्य सचिव
मध्य प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिल गया है। ACS अशोक बर्णवाल अब प्रदेश के नए CS की जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुराग जैन को नीति आयोग का CEO बनाने के बाद उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विधानसभा में अनुपूरक बजट पास
विधानसभा में अनुपूरक बजट पास हो गया। इस दौरान उमंग सिंघार ने कई गंभीर लगाए। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार के अच्छे कामों को गिनाए। साथ ही विपक्ष के छोटे सत्र के आरोपों पर हनुमान जी की लंबी छलांग की कहानी याद दिलाई। मुख्यमंत्री के बयान के बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
CJP प्रोटेस्ट के समर्थन पर बुरी फंसी लेडी सीएचओ
एमपी के धार जिले में एक लेडी सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया। लेडी सीएचओ ने जंतर-मंतर पर हो रहे छात्र प्रदर्शन और सोनम वांगचुक का समर्थन किया था। वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर बैठकर भाजपा का विरोध किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP में स्मार्ट क्लास बनी ‘थिएटर’!
मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। छतरपुर जिले के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों की क्लासरूम में पढ़ाई की जगह स्मार्ट टीवी पर भोजपुरी/फिल्मी डांस वीडियो चलता दिखाई दे रहा है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि Lalluram.com इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्रांसफर रुकवाने के लिए मंत्री के नाम से फर्जी लेटर
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने ट्रांसफर रुकवाने के लिए प्रभारी मंत्री के नाम से फर्जी लेटर पैड बनवा दिया। मामला तब खुला जब कर्मचारी ने हाईकोर्ट के आदेश के साथ मंत्री का फर्जी लेटर सत्यापन के लिए कलेक्टर कार्यालय में पेश किया. यहां पढ़ें पूरी खबर
महाकाल की शरण में ‘रक्तांचल ‘3 के कलाकार
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वेब सीरीज ‘रक्तांचल 3’ के कलाकार पहुंचे। फिल्म अभिनेता निकितिन धीर और अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन किए। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से रक्तांचल 3 के सभी कलाकारों का सम्मान भी किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
मप्र में लिव-इन के नए नियम
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी बिल पास हो गया है। प्रदेश में अब लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो गया है। 30 दिन के अंदर लिव-इन की सूचना नहीं देने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती हैं। आइए जानते है एमपी में UCC कानून के तहत क्या है लिव इन की गाइडलाइन… यहां पढ़ें पूरी खबर
बाबा रामदेव और रिलायंस को MP सरकार का झटका!
मध्य प्रदेश के औद्योगिक हब पीथमपुर में बड़े-बड़े दावों और वादों के साथ जमीनें हासिल करने वाले महा-निवेशकों की मनमानी पर प्रदेश सरकार ने अब एक्शन लिया है। पिछले 10 सालों में पंतजलि, रिलायंस, एडीएजी और जापानी निवेशकों को आवंटित की गई 419 एकड़ की कीमती औद्योगिक जमीन सरकार वापस लेने जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बिगड़ी तबीयत
मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री तोमर बीते कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित चल रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर भोपाल से दिल्ली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


