MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 23 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
MP पुलिस में 9 हजार 662 पदों पर होगी भर्ती
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिन पहले पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिया था कि रिक्त पदों को भरने का काम बिना किसी देरी के किया जाए। उन्होंने हाल ही में राज्य सरकार के पदोन्नति अभियान में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 25 हजार पदों पर हुई पदोन्नति पर खुशी व्यक्त की और निर्देश दिया कि रिक्त पदों को भरने और पदोन्नति की प्रक्रिया आने वाले महीनों में भी जारी रखी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों का पालन करते हुए गृह विभाग ने विभिन्न श्रेणियों के 9,662 पदों के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
आलीराजपुर में बनेगा ‘माता काजल लोक’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर में बड़ी घोषणा की। सीएम ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर आजाद नगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में सभा को संबोधित करते हुए ‘माता काजल लोक’ के निर्माण की घोषणा की। यहां पढ़ें पूरी खबर
कोयला परिवहन से भरा MP सरकार का खजाना!
मध्य प्रदेश की ऊर्जाधानी के रूप में पहचान बना चुके सिंगरौली जिले ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिला खनिज और पंजीयन विभाग के बाद अब सिंगरौली के फॉरेस्ट विभाग ने भी रिकॉर्ड तोड़ राजस्व वसूल कर डॉ. मोहन यादव सरकार के खजाने को भरने का काम किया है। वन विभाग ने इस वित्त वर्ष में तय लक्ष्य से कहीं अधिक वसूली कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
दतिया में इलेक्शन से पहले PCC चीफ की धमकी
मध्य प्रदेश के दतिया में उप चुनाव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। कुछ दिनों बाद मतदान होने हैं जिससे पहले दोनों प्रमुख दलों (भाजपा और कांग्रेस) के दिग्गजों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में प्रचार किया और वोट अपील की। लेकिन इस बीच उन्होंने जिला प्रशासन समेत एसपी और टीआई को जिंदगी खराब करने की धमकी दे डाली। जीतू पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अंधविश्वास के चक्कर में लूट गई इज्जत
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्चे नहीं होने से परेशान महिला को झाड़ फूंक के बहाने बुलाया गया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मिलन पाल को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
इंस्टाग्राम के जरिए हनीट्रैप
मध्य प्रदेश के उज्जैन में इंस्टाग्राम के जरिए हनीट्रैप, अपहरण और फिरौती के चर्चित मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी साजिश में फरियादी हैदर पटेल का अपना भांजा इदरीश पटेल भी शामिल था । पुलिस के अनुसार, उसी ने अपने मामा की आर्थिक स्थिति, इंस्टाग्राम आईडी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी गिरोह तक पहुंचाई, जिसके बाद युवक को हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण और फिरौती की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़ा झटका लगा है। उच्चतम न्यायालय ने हाईकोर्ट द्वारा दी गई सोनम रघुवंशी की जमानत को निरस्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब सोनम को अदालत के समक्ष सरेंडर कर मुकदमे (ट्रायल) का सामना करना पड़ेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
दतिया में कैबिनेट मंत्री के सामने BJP कार्यकर्ता का विवादित बयान
मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। वायरल वीडियो में एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता राज्य के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के सामने चुनाव जीतने को लेकर विवादित बयान देते हुए सुनाई दे रहा है। कार्यकर्ता का कहना है कि “हम लठ मारकर वोट ले लेंगे।” यहां पढ़ें पूरी खबर
महाकाल की शरण में प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री “अनुपमा”
प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री “रूपा गांगुली” (अनुपमा) गुरुवार तड़के उज्जैन पहुंची। सबसे पहले वह महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने करीब 2 घंटे तक नदी हाल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। दर्शन के बाद रूपा गांगुली ने नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
सिंगरौली कोयला रेलवे प्रोजेक्ट का विरोध
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में धिरौली से गजराबहरा तक प्रस्तावित रेलवे लाइन परियोजना की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने खुलकर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने कहा कि निजी भूमि पर सिर्फ धारा 247 के तहत कार्रवाई स्वीकार नहीं होगी। उनकी मांग है कि पूरे प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण अधिनियम-2013 लागू किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा, पुनर्वास और सभी वैधानिक अधिकार मिल सकें। जनसुनवाई के दौरान दूसरी बार विस्थापन, पेड़ों की कटाई और पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठा। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


