MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 4 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस में कलह!
Datia By-Election: दतिया में विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दतिया में कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। बैठक में सबने जीत का भरोसा दिखाया। सबसे खास बात यह रही कि लंबे मंथन के बावजूद कांग्रेस अब तक अपना उम्मीदवार तय नहीं कर सकी। पढ़ें पूरी खबर
2 साल बाद 5017 पदों पर हुई चयनित शिक्षकों की नियुक्ति
मध्य प्रदेश में 2 साल के बाद शिक्षकों का इंतजार खत्म हो गया है। साल 2024 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद से जॉइनिंग की राह देखने वाले 5017 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
2500 करोड़ में बनेगी अडाणी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री
Adani Defence Manufacturing Factory: शिवपुरी के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अडाणी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में होगा, जबकि फैक्ट्री कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाली में स्थापित की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने जीतू पटवारी को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस
मध्यप्रदेश सरकार को घेरने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद घिरते नजर आ रहे हैं। उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, पटवारी ने कुछ दिन पहले नई दिल्ली में मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि मध्यप्रदेश सरकार ने उज्जैन के वीर भारत न्यास को 500 करोड़ रुपये की जमीन 1 रुपये की लीज पर दी है। पढ़ें पूरी खबर
एमपी रेरा को मिले नए अध्यक्ष
राज्य सरकार ने काफी समय से खाली पड़े मध्य प्रदेश भू-संपदा अपीलीय प्राधिकरण (REAT – रेरा) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश जस्टिस विनोद कुमार द्विवेदी को रेरा (RERA) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पिछले काफी समय से इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति न होने के कारण कई मामले और प्रोजेक्ट्स लंबित थे, जिसे गंभीरता से लेते हुए पिछले दिनों मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को इस पद पर जल्द नियुक्ति करने के कड़े निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के उसी निर्देश के पालन में सरकार ने यह कदम उठाया है। पढ़ें पूरी खबर
एमपी में भी मदरसा बोर्ड बंद करने की उठी मांग
छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी मदरसा बोर्ड को बंद करने की मांग तेजी से उठने लगी है। इस मुद्दे को लेकर हिंदू धर्मगुरुओं, मुस्लिम संगठनों, कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानों का दौर शुरू हो चुका है, जिससे प्रदेश का सियासी पारा गरमा गया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर मदरसा बोर्ड को खत्म करने और उसकी जगह ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’ बनाने की मांग की थी। सलीम राज का तर्क है कि मदरसों में मुस्लिम बच्चों को आधुनिक शिक्षा नहीं मिल पा रही है। छत्तीसगढ़ से उठी यह चिंगारी अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर
अंतर्राष्ट्रीय घुड़सवार से 1.62 करोड़ की साइबर ठगी
राज्य साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय घुड़सवार से ठगे गए 1 करोड़ 62 लाख रुपये की पूरी रकम सुरक्षित वापस करा दी है। पढ़ें पूरी खबर
नवभारत हाउसिंग सोसायटी घोटाले में ED का बड़ा एक्शन
शहर की नवभारत हाउसिंग सोसायटी में हुए करोड़ों रुपये के बहुचर्चित घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने करीब 4.64 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में विशेष अदालत (Special Court) के समक्ष अपनी चार्जशीट (चालान) दाखिल कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
चांदी की आभा से चमका श्री चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की दिव्य आभा से जगमगा उठा है। एक गुप्त दानदाता ने असीम श्रद्धा भाव दिखाते हुए मंदिर को करीब 41 किलो चांदी दान की है, जिसकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
111 करोड़ की बर्बादी पर हाई कोर्ट सख्त
हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने शिवपुरी सीवरेज परियोजना में चल रही लेट-लतीफी और करोड़ों रुपये के सार्वजनिक धन के दुरुपयोग पर बेहद जिम्मेदार अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और तीखी टिप्पणियां की है। पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

