MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 5 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
MP में नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के महत्वपूर्ण निर्णय के तहत मध्य प्रदेश में एक नए वक्फ बोर्ड का गठन किया गया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश राजपत्र में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल होंगे। वक्फ बोर्ड में कुल 10 सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें दो हिंदू सदस्य मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव शामिल हैं। मध्य प्रदेश नए अधिनियम के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NCL के निगाही परियोजना में 50 करोड़ की बजरंग ड्रैगलाइन में लगी आग
सिंगरौली। के नवानगर थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल की निगाही परियोजना एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार को परियोजना के खदान क्षेत्र में कार्यरत एक ड्रैगलाइन मशीन में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से खदान क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का फिलहाल आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन इस घटना ने परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
CM डॉ. मोहन ने 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का किया शिलान्यास
मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा में बड़ी भूमिका निभाएगा। यहां से बनीं मिसाइलें दुश्मनों के घरों में घुसकर उन्हें ढेर करेंगीं। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले में 2,500 करोड़ की लागत के अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
CEC ज्ञानेश कुमार के ओंकारेश्वर दर्शन पर दिग्विजय ने साधा निशाना
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एमपी दौरे पर हैं। उन्होंने इस दौरान खंडवा में ओंकारेश्वर के दर्शन कर भोलेनाथ की पूजा की। लेकिन उनके मंदिर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए उनकी सद्बुद्धि की प्रार्थना की। साथ ही कहा कि भोले नाथ असत्य बोलने वालों को माफ नहीं करते। यहां पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस छोड़ते ही राहुल गांधी पर बरसे राकेश यादव
कांग्रेस छोड़ने के बाद पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने राहुल गांधी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी को लिखे अपने इस्तीफे के पत्र में राकेश यादव ने कांग्रेस की कार्यशैली, नेतृत्व और विपक्ष की राजनीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने पिछले कई वर्षों में केंद्र सरकार पर बिना तथ्यों के आरोप लगाए, लेकिन एक भी आरोप को साबित नहीं कर सकी। यहां पढ़ें पूरी खबर
बैतूल से आलीराजपुर तक ग्रेफाइट का विशाल भंडार
खनिज संपदा और निवेश से प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत मिशन को मध्यप्रदेश नई गति दे रहा है। बैतूल से आलीराजपुर तक ग्रेफाइट के भण्डार, प्रदेश देश का क्रिटिकल मिनरल हब बन रहा। उच्च गुणवत्ता वाले खनिज और आधुनिक खनन नीतियों से औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। ईवी बैटरी, स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पूरा होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
राजस्थान से भगाई गईं 12 टायर फैक्ट्रियों का MP में आतंक!
कटनी जिले से प्रदूषण और मानव स्वास्थ्य से खिलवाड़ का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में पुराने टायरों को जलाकर अवैध रूप से तेल निकालने वाली 12 कंपनियों के खिलाफ स्थानीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने इस गंभीर समस्या को लेकर सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और इन कंपनियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए पत्र सौंपा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘ड्राय स्टेट’ गुजरात के लिए निकला था करोड़ों का सीक्रेट पार्सल
मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले की जोबट थाना पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ड्राय स्टेट’ गुजरात भेजे जाने वाले अवैध शराब के एक बहुत बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर देहदला चौराहे पर घेराबंदी कर एक टीसीएल एक्सप्रेस वाहन को रोका, जिसके भीतर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
इंदौर के राम सिंह ने दिग्विजय के नाम काटा ₹1.10 लाख का चेक
मध्यप्रदेश में एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों के साथ-साथ इंटरनेट पर भी बहस छेड़ दी है। शहर के रहने वाले राम सिंह मकवाना ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नाम 1 लाख 10 हजार रुपये का चेक जारी करने का दावा करते हुए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
फायरिंग केस में लोधी समाज के नेता के गिरफ्तार होने पर मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जताई नाराजगी
जिला पंचायत सदस्य और युवा लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत सिंह को आज बांदरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसको लेकर पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सागर पुलिस की निंदा की है। उल्लेखनीय है कि सर्वजीत सिंह मंत्री प्रहलाद पटैल के समर्थक माने जाते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

