महोबा. जिला संगठन के भीतर पिछले कुछ दिनों से चल रहे आरोप प्रत्यारोप का दौर खत्म हो गया है. पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी (Deepali Tiwari) ने जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा (Mohanlal Kushwaha) पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे उपजा विवाद, प्रदेश स्तरीय जांच समिति के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया है.
बता दें कि दिपाली तिवारी ने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष पद के बदले उन पर शारीरिक संबंध का अनैतिक दबाव बनाया गया. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया था कि पार्टी के दो अन्य बड़े पदाधिकारी जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष ने भी उन पर जिला अध्यक्ष की बात मानने का दबाव बनाया था. उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी व्यथा जनता के सामने रखी.
इसे भी पढ़ें : स्मार्ट मीटर बनी समस्या : दो महीने का बिल 8000, 8 घंटे बिजली भी गुल, करें तो करें क्या?
इन आरोपों को भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सिरे से नकार दिया था. उन्होंने कहा है कि ये उनकी छवि धूमिल करने की साजिश है. उन्होंने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया था. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे इन आरोपों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है और यह केवल उनकी छवि खराब करने की कोशिश है.
मामले में योगी आदित्यनाथ युवा ब्रिगेड ने भी बीजेपी जिला अध्यक्ष का समर्थन किया था. संगठन के जिला अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा था कि सोशल मीडिया पर चल रही टिप्पणियां बेहद आपत्तिजनक हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरा संगठन मोहनलाल कुशवाहा के साथ खड़ा है और प्रशासन को इस षड्यंत्र का पर्दाफाश करना चाहिए. पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है. जहां पीड़िता ने जिला अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी. इधर इस मामले में बीजेपी नेताओं ने चुप्पी साध ली है, जबकि विपक्ष ने बीजेपी संगठन में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

