रायपुर। रायपुर में नगर निगम ने नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। समता कॉलोनी स्थित ऑनलाइन डिलीवरी सेवा ब्लिंकिट (Blinkit) के भवन का औचक निरीक्षण करने के बाद प्रशासन ने पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा और बिना पूर्णता प्रमाणपत्र के संचालन जैसी गंभीर खामियां पाए जाने पर भवन को सील कर दिया। यह कार्रवाई कलेक्टर के आदेश और नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर की गई।

इस कार्रवाई में जोन-7 जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, उप अभियंता प्रेरणा अग्रवाल, चंद्रकांत बर्गे सहित नगर निवेश एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन में पार्किंग व्यवस्था नियमों के अनुरूप नहीं थी तथा अग्निशामक सुरक्षा व्यवस्था भी मानकों के अनुसार नहीं पाई गई। इसके अलावा भवन का संचालन बिना पूर्णता प्रमाणपत्र के किया जा रहा था।
नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम जोन-7 की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए समता कॉलोनी स्थित ब्लिंकिट भवन को सील कर दिया।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

