Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (5 नवम्बर 2026) की खबरों में यूरोप के 7 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी: कई देशों में मचा हड़कंप; 7वीं क्लास की कबड्डी से जुड़ा किस्सा सुनाकर गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा; सौरव दास और आशुतोष रांका क्राइम ब्रांच में पेश हुए; Passport-Visa Rules: केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकों को दी बड़ी राहत प्रमुख रहा.

1. यूरोप के 7 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी: कई देशों में मचा हड़कंप
यूरोप के 7 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें फिनलैंड, इटली, फ्रांस, चेक गणराज्य और बुल्गारिया के विमान शामिल हैं. 7 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कऊ देशों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में कई फ्लाइट्स का रास्ता बदल दिया गया है. जबकि कुछ विमानों को फाइटर जेट की निगरानी में उतारा गया.

2. 7वीं क्लास की कबड्डी से जुड़ा किस्सा सुनाकर गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा
एक बार फिर अमित शाह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. इस बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सातवीं क्लास की कबड्डी से जुड़ा किस्सा सुनाकर राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. शाह ने कहा कि जब सातवीं क्लास के खिलाड़ी नौवीं के छात्रों को हराने लगे तो उन्होंने रेफरी को ही चीटर बताने की तरकीब निकाली.
3. सौरव दास और आशुतोष रांका क्राइम ब्रांच में पेश हुए
CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. दोनों से तीन अलग-अलग आरोपों में पूछताछ हो सकती है. CJP नेताओं के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामले अक्टूबर में क्राइम ब्रांच को सौंप दिए गए. ये मामले 13 अक्टूबर की उस घटना से जुड़े हैं, जब CJP नेता दास, रंका और अजिंक्य शिंदे 11 अन्य लोगों के साथ जंतर-मंतर में घुस गए थे.

4. Passport-Visa Rules: केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकों को दी बड़ी राहत
केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों की कई श्रेणियों को बड़ी राहत देते हुए पासपोर्ट और वीजा नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स (एग्जेंप्शन) (अमेंडमेंट) ऑर्डर, 2026’ जारी कर कुछ पाकिस्तानी नागरिकों, धार्मिक अल्पसंख्यक शरणार्थियों, श्रीलंकाई तमिलों और तिब्बतियों सहित विभिन्न श्रेणियों को नियमों में छूट दी है.
कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……
सुप्रीम कोर्ट बोला- जंतर-मंतर हिंसा मामले में कम शिकायतें मिली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस की ज्यादती की जांच कर रही कमेटी को अब तक बहुत कम शिकायतें मिली हैं. पर्याप्त जानकारी और साक्ष्यों के अभाव के चलते समिति अब तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है.
नामिका ला पास के पास 600 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी: लद्दाख के नामिका ला पास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के दो जवानों की मौत हो गई. नेशनल हाईवे-1 पर सेना का एक भारी सैन्य वाहन अनियंत्रित होकर करीब 600 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में वाहन चला रहे ड्राइवर और को-ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
TMC पार्टी कार्यालय में पुलिस ने बरामद की 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी: एक बड़ी घटनाक्रम में डायमंड हार्बर पुलिस ने दक्षिण 24 परगना के सरिशा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्टी कार्यालय से 1.02 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है. पुलिस ने TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद छापेमारी की थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

