Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (6 जून 2026) की खबरों में घरेलू LPG सिलेंडर महंगा; कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा; स्मार्ट बॉर्डर’ रोकेंगे अवैध घुसपैठ; देश में लॉन्च हुआ फ्लेक्स फ्यूल प्रमुख रहा।

1. घरेलू LPG सिलेंडर महंगा
घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है। LPG की कीमत में प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत आज यानी सात जून सुबह से ही लागू हो गई है। तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। रसोई गैस के दाम में की गई ये बढ़ोतरी पूरे देश में लागू होगी। इसके पीछे ईरान संकट है।
पढ़े पूरी खबर…..

2. कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) ने पेपर लीक मामलों को लेकर जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित प्रदर्शन में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। अपने संबोधन में अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। अभिजीत शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे थे। वे एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे।

3. स्मार्ट बॉर्डर’ रोकेंगे अवैध घुसपैठ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बॉर्डर पर घुसपैठ को रोकने को लेकर एक बड़ी योजना के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी, स्थानीय प्रशासनिक संसाधनों और सुरक्षा बलों को एकीकृत करने वाली एक ‘स्मार्ट बॉर्डर’ पायलट प्रोजेक्ट को जल्द ही देश की सीमाओं पर सात से आठ स्थानों पर एक साथ शुरू किया जाएगा, जो भारत की सीमाओं के माध्यम से जनसांख्यिकीय परिवर्तन को रोकने के लिए केंद्र के हर संभव प्रयास करने के इरादे का संकेत है।

4. देश में लॉन्च हुआ फ्लेक्स फ्यूल
US-ईरान युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल खत्म होने का तो नाम ही नहीं ले रहा है. इसी बीच सरकार ने आधिकारिक तौर पर E85 फ्यूल को लॉन्च कर दिया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली में E85 फ्यूल लॉन्च करने के साथ ही देश का पहले E85 फ्यूल स्टेशन का भी उद्घाटन किया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार मौजूदा E20 ईंधन की तुलना में पूरे 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा. बढ़ते पेट्रोल के दामों के बीच आम जनता के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान ने ममता बनर्जी को दिखाया ठेंगाः बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म हुए एक महीने से ऊपर हो चुका है, अभी भी वहां की राजनीति में उथल-पुथल है. ये अस्थिरता सत्ता काबिज में नहीं देखने को मिल रहा है, बल्कि TMC के भीतर देखने को मिल रहा है. TMC में अस्थिरता राजनीति के किसी भी लेवल में वर्तमान समय में आपको देखने को मिल जाएगा, चाहे वह विधायक का लेवल हो या फिर सांसद का या फिर कोई और लेवल. इसी बीच एक तरोताजा खबर आई है कि ममता बनर्जी ने AITC सांसद यूसुफ पठान से बहरामपुर से इस्तीफा देने की अपील की थी. ममता बनर्जी खुद लोकसभा सदस्य बनना चाहती हैं. (पूरी खबर पढ़े)
महाराष्ट्र-आंध्र तक पहुंचा मानसून, 2 दिन में 7 राज्यों में एंट्री: भारत में मानसून ने शुरुआती देरी के बाद अब रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर में दस्तक दे दी, जबकि एक दिन पहले यह कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा पहुंच चुका था। इस वर्ष मानसून 4 जून को केरल तट पर पहुंचा, जो सामान्य समय से तीन दिन देर से था। (पूरी खबर पढ़े)
पश्चिम बंगाल में मदरसों का होगा बड़ा सर्वे: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यभर के मदरसों का व्यापक सर्वे कराने का फैसला लिया है। शुक्रवार को जारी आदेश में सभी जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने जिलों में संचालित मदरसों की विस्तृत जानकारी जुटाएं और किसी भी संभावित अनियमितता या गैर-कानूनी गतिविधि की पहचान करें। (पूरी खबर पढ़े)
अन्नामलाई के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष नागराजन ने दिया इस्तीफाः तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पार्टी के स्टार फेस के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद अब प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने भी शुक्रवार को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

