Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (24 सितंबर 2026) की खबरों में पूर्व IAS अधिकारी महराष्ट्र में UCC ड्राफ्ट कमेटी के सीनियर सलाहकार बनाए, UPI MDR Charge: 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, पीएम मोदी को मिले खास उपहारों की ई-नीलामी, राहुल गांधी ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा प्रमुख रहा।

पूर्व IAS अधिकारी महराष्ट्र में UCC ड्राफ्ट कमेटी के सीनियर सलाहकार बनाए
महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदे को लेकर बनाई गई सात सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी के मेम्बर बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आर. सी. चव्हाण के अचानक इस्तीफे के ठीक दो दिन बाद राज्य सरकार ने पूर्व आईएएस शत्रुघ्न सिंह को कमेटी का ‘सदस्य व वरिष्ठ सलाहकार’ नियुक्त कर दिया. यही वह “गैर-सदस्य” थे, जिनकी मौजूदगी का जिक्र जस्टिस चव्हाण ने अपने इस्तीफे वाले ईमेल में किया था.

UPI MDR Charge: 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम
UPI Payment Charges: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को लेकर सरकार की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा UPI मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR (Merchant Discount Rate) लागू होने वाला है। हालांकि, इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर सरकार राहत देने पर विचार कर सकती है।

पीएम मोदी को मिले खास उपहारों की ई-नीलामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग-अलग मौकों पर मिले खास और ऐतिहासिक उपहारों की ई-नीलामी 17 सितंबर से जारी है। इस बार करीब 1,500 स्मृति चिन्ह और कलाकृतियों को नीलामी के लिए रखा गया है। इनमें से 73 खास वस्तुओं को दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (NGMA) में प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक देखी जा सकती है।

राहुल गांधी ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
चुनाव आयोग को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर सामने आए सवाल गंभीर हैं और ज्ञानेश कुमार को पद छोड़कर ‘सरकारी गवाह’ बन जाना चाहिए।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
Mushtaq Khan Passes Away: Mushtaq Khan Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने 56 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। ‘वेलकम’, ‘गदर’, ‘आशिकी’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार सपोर्टिंग और कॉमेडी किरदारों से पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। (पढ़े पूरी खबर)
US दौरे पर गए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ट्रम्प को कड़ा संदेश; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच व्हाइट हाउस में अहम द्विपक्षीय बातचीत शुरू हो गई है। बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), अमेरिका-चीन संबंध, व्यापार और रणनीतिक स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा केंद्र में है। दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा के बावजूद बातचीत के जरिए तनाव कम करने पर जोर दिया जा रहा है। (पढ़े पूरी खबर)
IIT Bombay Student Sahil Wakode Suicide Case: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में उनके माता-पिता रविंद्र और सोनाली वाकोडे ने गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू कर दी। परिवार की मुख्य मांग है कि मामले में FIR में नामजद IIT बॉम्बे के अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाए। परिवार ने आरोप लगाया है कि साहिल को संस्थान में जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा था। (पढ़े पूरी खबर)
Goa SIR Voter List: गोवा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए 97 मतदाताओं के नाम जांच में योग्य पाए जाने के बावजूद फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो सके। इन मतदाताओं को पहले ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ के आधार पर हटाने की प्रक्रिया में रखा गया था। इसके बाद उन्होंने जरूरी दस्तावेज और आपत्तियां दाखिल कीं। (पढ़े पूरी खबर)
खाने के तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाईः Edible Oils Import Duty Cut: देश में फेस्टिव सीजन शुरू होने के साथ ही एक बार फिर महंगाई बढ़ सकती है। तेल-चीनी और दालें पर इसका असर दिख सकता है। इसे देखते हुए महंगाई को स्थिर रखने के लिए मोदी सरकार ने त्योहारी सीजन में बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने त्योहारी सीजन में खाने के तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। मोदी सरकार ने कच्चे और रिफाइंड खाद्य तेलों पर लागू मूल आयात शुल्क में कटौती (Govt Cuts Import Duty) कर दी है। (पढ़े पूरी खबर)
चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तट से टकराया: Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में बना अर्नब चक्रवात तट से टकरा गया है। चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और दक्षिण ओडिशा (Odisha) के तट से देर रात 12 से 1 बजे के बीच टकराया। इसके कारण दोनों राज्यों में बारी बारिश हो रही है। ओडिशा में भारी बारिश से कई पुल बह गए हैं। जबकि आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कलिंगपट्टनम के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ 75 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलीं। विजयवाड़ा में पिछले कई घंटों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में पानी भर गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (पढ़े पूरी खबर)
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो शिकायतः Two Complaint Against CEC Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग (Election Commission) पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद से देश की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है। पूरा विपक्ष इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। CEC के खिलाफ अब पुलिस शिकायत भी शुरू हो गई है। TMC सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। (पढ़े पूरी खबर)
सीजेपी ने प्रॉक्सी पार्टी कहा तो शिवसेना भड़की: चुनाव आयोग (Election Commission) पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद से देश की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है। पूरा विपक्ष इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। ज्ञानेश कुमार मामले में कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी की भी एंट्री हो गई है। CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। (पढ़े पूरी खबर)
ईरान की बड़ी चेतावनी: ईरान ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है कि अगर उस पर दोबारा हमला किया गया, तो पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का दायरा और बढ़ सकता है। AFP के मुताबिक, ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार याह्या रहीम सफावी ने कहा है कि युद्ध पहले ही फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट से आगे बढ़कर लाल सागर तक पहुंच चुका है। दोबारा सैन्य कार्रवाई हुई तो इसके हिंद महासागर तक फैलने का खतरा है। (पढ़े पूरी खबर)
व्हाइट हाउस से मीडिया बैन को लेकर ट्रम्प को कोर्ट से लगा झटका: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के तीन बड़े मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस में आने से रोक दिया था. CNN, MS NOW और पॉलिटिको पर बैन लगाया गया है. जिसके बाद अमेरिका के बड़े टीवी चैनलों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यक्रमों की साझा लाइव कवरेज रोक दी है. अमेरिका के तीनों नेशनल न्यूज आउटलेट्स ने बैन के खिलाफ ‘फर्स्ट अमेंडमेंट’ के तहत कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. (पढ़े पूरी खबर)
पीएम मोदी ने सेवा यात्रियों से बातचीत की: PM Modi On Seva Sankalp Abhiyan: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर बीजेपी सेवा संकल्प अभियान चला रही है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दल गुजरात के वडनगर से वाराणसी जा रही है। 23 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के सेवा यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सेवा यात्रियों को बड़ा संदेश दिया। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


