Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (2 जून 2026) की खबरों में सरकार ने CBSE चेयरमैन-सचिव को हटाया; मॉनसून पर आई खुशखबरी; कर्नाटक में आज से डीके शिवकुमार राज; टीएमसी दो टुकड़ों में बंट सकती है प्रमुख रहा।

1. सरकार ने CBSE चेयरमैन-सचिव को हटाया

CBSE की नई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर उठे विवाद ने बड़ा मोड़ ले लिया है। छात्रों की शिकायतों और बढ़ते दबाव के बीच केंद्र सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को उनके पदों से हटा दिया है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, OSM प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मूल्यांकन संबंधी शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। सरकार ने OSM सेवा के टेंडर आवंटन और खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की है।

पढ़े पूरी खबर……

2. मॉनसून पर आई खुशखबरी

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मॉनसून को लेकर खुशखबरी सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में दस्तक देने वाला है। जी हां… 48 घंटे के अंदर Monsoon की भारत में एंट्री होने वाली है। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) के अनुसार 4 जून को केरल में मॉनसून की एंट्री होगी। इस दिन केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

पढ़े पूरी खबर……

3. कर्नाटक में आज से डीके शिवकुमार राज

कर्नाटक में आज से डीके शिवकुमार राज शुरू हो रहा है. डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. डीके शिवकुमार के साथ 10-12 विधायक की भी संभावना ही कि मंत्री पद की शपथ और गोपनीयता ले सकते है. शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई सारे वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सहित 34 विधायक मंत्री बन सकते है. डीके शिवकुमार अभी दिल्ली में हैं इसलिए उनकी अनुपस्थिति में उनके भाई डीके सुरेश की निगरानी में सारी तैयारियां पूरी हो रही है.

पढ़े पूरी खबर……

4. टीएमसी दो टुकड़ों में बंट सकती है

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्ता परिवर्तन ने वहां की सियासी फिजा को बदलकर रख दिया है। ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को इस्तीफे के जरिए लगातार झटके भी लग रहे हैं। वहीं उनके भ्रष्ट और आपराधिक छवि वाले नेताओं पर लगातार कार्रवाई हो रही है। सिग्नेचर फर्जीवाड़े (signature forgery) ने तो टीएमसी को दो धड़ों में बांट दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, तीन विधायकों ने कहा है कि रजिस्टर में मौजूद सिग्नेचर उनके नहीं हैं। वहीं अब CID ने TMC सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेजकर बैठक का रजिस्टर पेश करने को कहा है। इन सबके बीच टीएमसी के दो टुकड़ों में बंटने की भी चर्चा शुरू हो गई है। बंगाल के सियासी गलियारे में चर्चा भी जोर पकड़ती जा रही है कि एक ऐसी नई तृणमूल कांग्रेस पार्टी बनाई जाए जिसमें ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी न हों।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

भारत पर विवादित बयान देकर घिरे पीएम बालेन शाहः भारत-नेपाल सीमा विवाद पर दिए गए बयान के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने ही देश में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके हालिया बयान ने नेपाल की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। विपक्षी दलों के साथ-साथ छात्र संगठनों ने भी शाह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। विरोध की लहर पर सवार होकर सत्ता तक पहुंचे बालेन शाह अब अपने ही देश में तीखी आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़े)

हिंदू-विरोधी कट्टरता पर अमेरिकी संसद में लाया गया प्रस्तावः अमेरिका के एक प्रमुख सांसद ने प्रतिनिधि सभा के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें हिंदूफोबिया, हिंदू-विरोधी कट्टरता और हिंदू समुदाय के पूजा स्थलों पर होने वाले हमलों की निंदा की गई है. यह प्रस्ताव मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद श्री थानेदार ने पेश किया था। इस प्रस्ताव के अंतर्गत अमेरिका की अर्थव्यवस्था, समाज, विज्ञान, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में हिंदू-अमेरिकी समुदाय के योगदान को सम्मान देने के लिए लाया गया है. (पूरी खबर पढ़े)

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिलेः देश के शीर्ष न्यायालय सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले हैं। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत आज (मंगलवार) सभी नए जजों को शपथ दिलाई। इसी के साथ ही देश के शीर्ष न्यायालय में जजों की कुल संख्या 37 हो गई है। वहीं सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) को मिलकार इसकी संख्या 38 हो गई है। (पूरी खबर पढ़े)

वेदांता ग्रुप पर ED का छापाः देश की प्रमुख बिजनेश कंपनी वेदांता ग्रुप पर ईडी ने छापा मारा है। ईडी ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड मारी है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम यानी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) से जुड़े एक मामले में की गई है, जिसकी जांच चल रही है। वेदांता के खिलाफ यह तलाशी सोमवार से ही जारी है। मामले या तलाशी के बारे में अभी तक कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी या ईडी की तरफ से आधिकारिक जवाब का इंतजार है। (पूरी खबर पढ़े)

बेंजामिन नेतन्याहू पर बुरी तरह भड़के ट्रंपः अमेरिका-ईरान पीस डील (US-Iran Peace Deal) के बीच लेबनान में हिज्बुल्लाह पर इजराइल के हमले (Israel attack on Hezbollah) से नाराज तेहरान ने समझौता रोक दिया है। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह नाराज हो गए हैं। ईरान के पीस डील छोड़ने की धमकी के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने नेतन्याहू को ‘पागल’ तक कह दिया। बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़कते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू तुम पागल हो चुके हो। ट्रंप ने कहा कि अगर वो न होते तो नेतन्याहू जेल में होते। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m