Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (5 जुलाई 2026) की खबरों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे अमित शाह, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला तय करेंगे TMC और शिवसेना का भविष्य, पाकिस्तान के दमन से त्रस्त नेताओं ने भारत से मांगा समर्थन, भारत की रैंकिंग गिरकर 125वें पर पहुंची प्रमुख रहा।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 जुलाई को कोलकाता दौरे पर रहेंगे, जहां वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे. न्यूटाउन स्थित इको पार्क में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना है. वह मुखर्जी के पैतृक आवास जाएंगे, और प्रतिमा की आधारशिला रख सकते हैं.

पढ़े पूरी खबर…..

पाकिस्तान के दमन से त्रस्त नेताओं ने भारत से मांगा समर्थन

PoK Protest: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके भारत में शामिल होगा (PoK will join India)। पाकिस्तान (Pakistan) के दमन से त्रस्त पीओके लोगों ने भारत (India) के साथ मिलने की सहमति जताई। यहां तक कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POJK) के नेताओं से भारत से मदद की गुहार (PoK leaders sought help from India) लगाई है।

पढ़े पूरी खबर…..

भारत की रैंकिंग गिरकर 125वें पर पहुंची

ग्लोबल ट्रैवल मोबिलिटी और पासपोर्ट की ताकत को दर्शाने वाले ‘ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026’ के ताजा आंकड़े के अनुसार भारत ने दुनिया में पासपोर्ट मामले में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है. भारत एक बार फिर टॉप 100 की लिस्ट में जगह बनाने में असफल रहा है. सबसे टॉप में स्वीडन का दबदबा है और ताजा आंकड़े के अनुसार इस नए इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट अब खिसककर 125वें पायदान पर आ चुका है.

पढ़े पूरी खबर…..

मानसून सत्र से पहले ओम बिरला तय करेंगे TMC और शिवसेना (UBT) का भविष्य

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत के मामलों पर बड़ा फैसला करेंगे। बता दें कि, दोनों ही दलों ने अपने-अपने बागी सांसदों को दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराने की मांग की है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

पीएम मोदी ने ‘पंचायत’ वेब सीरीज का डायलॉग बोला: PM Modi Uses Sun Rahe Ho Na Vinod Meme Video: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार (4 जुलाई 2026) को गुजरात दौरे पर थे। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन (Semiconductor plant inaugurated in Sanand) किया। इस दौरान एक सभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ‘पंचायत’ वेब सीरीज के लोकप्रिय संवाद ‘सुन रहे हो न, विनोद’ बोला। यह सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोग और मंच पर बैठे सभी लोग ठहाके लगाने लगे। पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीएम मोदी ने यह डायलॉग देश के स्वदेशी सेमीकंडक्टर उद्योग में हुई प्रगति को रेखांकित करते हुए कही। (पढ़े पूरी खबर)

हिला के अंडरगारमेंट्स में 4 किलो सोनाः DRI Seize 4 Kg Gold At Mumbai Airport: महिला के अंडरगारमेंट्स में 4 किलो सोना। जी हां… राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर सोने की तस्करी (gold smuggling) की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। डीआरआई ने दुबई से आई महिला के अंडरगारमेंट्स से 4 किलो सोना जब्त (4 kg gold in women undergarment) किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त सोने की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है।  (पढ़े पूरी खबर)

वॉशिंगटन में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी: अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने पर राजधानी वॉशिंगटन डीसी इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी से जगमगा उठी। वहीं न्यूयॉर्क में एयर शो, मियामी में कॉन्सर्ट और फिलाडेल्फिया समेत देशभर में परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। हालांकि, खराब मौसम ने कुछ देर के लिए कार्यक्रमों की रफ्तार धीमी कर दी थी। दरअसल, भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। जिसकी वजह से कई घंटो की देरी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा अब लोग ऐतिहासिक आतिशबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं। (पढ़े पूरी खबर)

बागियों पर भड़कीं ममता बनर्जी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में लगातार बगावत जारी है। पार्टी के 20 सांसद और 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। शनिवार को टीएमसी की पश्चिम बंगाल अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में वह बागी गुट के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के साथ नजर आईं। इस बीच ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न कहीं नहीं जाएगा। अगर मुझे रोकना है तो मुझे मारना पड़ेगा। (पढ़े पूरी खबर)

तोड़-फोड़ करने पर 3 गुना होगी वसूली; पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार पूरे एक्शन मोड में दिखाई दे रही है. पिछली सरकार में आये दिन उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ और सार्वजानिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की प्रवित्ति पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रही है.इसी के तहत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार ने नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानून लागू करने का ऐलान किया है. जिसके तहत अब राज्य सरकार सार्वजनिक सपत्ति के तोड़-फोड़ से हुए नुकसान की भरपाई उस नुकसान की कीमत से 3 गुना ज़्यादा रकम वसूल करके करेगी. (पढ़े पूरी खबर)

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड को लेकर ओम बिरला का बड़ा बयान: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्पष्ट किया है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाली तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मॉनसून सत्र में लोकसभा के पटल पर रखी जाएगी। रिपोर्ट पेश होने के बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय सदन करेगा। (पढ़े पूरी खबर)

AICTE का खुलासा: देश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान 58 इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेजों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की पुष्टि की है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इन संस्थानों में पहले से अध्ययनरत छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और उन्हें अपनी डिग्री पूरी करने की अनुमति मिलेगी। (पढ़े पूरी खबर)

ट्रम्प के एक शॉट वाले बयान पर ईरान का पलटवार: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में चल रहे दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम पर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि अगर वह चाहें, तो एक हमले में ईरान की बाकी बची लीडरशिप को खत्म कर सकते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे. अब ईरान ने ट्रंप की उस धमकी पर पलटवार करते हुए कहा है कि जिनका कोई अपना इतिहास ही नहीं रहा हो, वह क्या किसी संस्कृति और सभ्यता का महत्व जानेगा. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m