Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 मई 2026) की खबरों में कर्नाटक CM सिद्धारमैया का इस्तीफा; ट्रंप ने ओमान को धमकाया; पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- मेरे पूर्वज हिंदू थे; TMC सांसद काकोली घोष का कल्याण बनर्जी पर गंभीर आरोप प्रमुख रहा।

1. कर्नाटक CM सिद्धारमैया का इस्तीफा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हैं. उन्होंने लोकभवन में अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इस कदम के बाद सिद्धारमैया प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे हैं. उनके साथ इस समय DK शिवकुमार भी मौजूद हैं. इससे पहले सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया था. सिद्धारमैया ने इस मीटिंग में अपने कैबिनेट सहयोगियों को धन्यवाद दिया और तीन साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी सामने रखा. सीएम सिद्धारमैया ने इसी मीटिंग में इस बात का ऐलान भी कर दिया था कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं.

पढ़े पूरी खबर…….

2. पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- मेरे पूर्वज हिंदू थे

 पाकिस्तान के नेता कब कौन सा बयान दें दे कोई नहीं जानता। पाकिस्तानी बच्चों को बचपन से ही दिमाग में भरा जाता है कि भारत हमारा सबसे बड़ा दुश्मन देश है। हिंदू काफिर हैं और हमारे सबसे बड़े दुश्मन। उसी देश पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी इतिहास को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिसने पाकिस्तान में इतिहास को लेकर बहस छेड़ दी है। हिंदुओं नफरत करने वाले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद को हिंदू करार देते हुए कहा कि मेरे पूर्वज हिंदू थे।

पढ़े पूरी खबर…….

3. ट्रंप ने ओमान को धमकाया

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बाद एक और खाड़ी देश के धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने ऐसा किया तो हन उनको उड़ा देंगे। ट्रंप ने ओमान को ये धमकी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर कंट्रोल को लेकर दी है। होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल को लेकर को लेकर आ री खबरों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी देश को इस अहम जलमार्ग पर कंट्रोल करने की परमिशन नहीं दी जाएगी। यह इंटरनेशनल जलक्षेत्र है। इस पर कोई एक देश अपना दावा नहीं कर सकता है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. TMC सांसद काकोली घोष का कल्याण बनर्जी पर गंभीर आरोप

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी एक बार फिर विवादों में हैं। टीएमसी सांसद काकोली घोष ने अपनी ही पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया है। काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लोकसभा के भीतर ही दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। टीएमसी सांसद काकोली घोष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

घुसपैठियों को अमित शाह की चेतावनीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बढ़ती घुसपैठ को लेकर बड़ा बयान देते हुए ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार (28 मई 2026) को अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शाह ने कहा कि अब हालात बदल चुके हैं और जो लोग अवैध तरीके से भारत में घुसे थे, वे खुद ही वापस लौटने लगे हैं। (पूरी खबर पढ़े)

 CBSE चेकिंग विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयानः सीबीएसई (CBSE) के नए डिजिटल चेकिंग सिस्टम यानी ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर देश भर में मचे भारी बवाल के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है. शिक्षा मंत्री ने इस पूरे विवाद की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए छात्रों को भरोसा दिलाया है कि इस गड़बड़ी में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों पर भी जवाब दिया है. (पूरी खबर पढ़े)

‘ट्रंप भैंसा’ की बांग्लादेश में नहीं दी गई कुर्बानीः बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रंप नाम से मशहूर सफेद भैंसे की बकरीद (Bakrid) पर कुर्बानी नहीं दी गई। बकरीद से चंद घंटे पहले रहमान सरकार ने ‘ट्रंप भैंसा’ की कुर्बानी रोक लगा दी। पुलिस ने भैंसे को अपने कब्जे में ले लिया है। इस भैंसे को अब ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखा गया है। ट्रंप के नाम से चर्चित 700 किलो वाले दुर्लभ अल्बिनो भैंसे को बकरीद के दिन कुर्बानी देने के लिए एक शख्स ने लगभग 3 लाख रुपये ( 3.85 लाख टका) में खरीदा था। (पूरी खबर पढ़े)

बकरीद के दिन ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमलाः अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की चिंगारी फिर से भड़क उठी है। इस बार युद्ध की चिंगारी का केंद्र बिंदु स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) रहा। बातचीत के बीच बकरीद (Bakrid) यानी ईद उल-अज़हा (Eid al-Adha) के दिन अमेरिका ने ईरान पर फिर बड़ा हमला (US Attacked On Iran) किया है। अमेरिकी सेना (US Army) ने बंदर अब्बास (Bandar Abbas) पर ताबड़तोड़ हमले किए है। साथ ही 4 ईरानी ड्रोन को भी मार गिराया है। अमेरिकी सेना ने रातभर हमला करके ईरान की उन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिन्हें अपने सैनिकों और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों के लिए खतरा मान रही थी। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m