Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (4 अक्टूबर 2026) की खबरों में GST कानून में बदलाव करेगी मोदी सरकार; सीएम विजय की पार्टी टीवीके इंडिया गठबंधन में शामिल हुई; पीएम मोदी के दोस्त इमैनुएल मैक्रों के देश में भी जेन-जी आंदोलन; केरलम सरकार ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिए जांच के आदेश प्रमुख रहा।

1. : GST कानून में बदलाव करेगी मोदी सरकार

GST कानून लागू करने के करीब 9 साल बाद अब सरकार इस टैक्स सिस्टम में एक बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है. सरकार जीएसटी अधिकारियों को मिली गिरफ्तारी की शक्ति हटाने पर विचार कर रही है. इस प्रस्ताव पर 7 अक्टूबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में चर्चा हो सकती है. अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो GST से जुड़े मामलों में टैक्स अधिकारियों के पास सीधे गिरफ्तारी करने की मौजूदा शक्ति खत्म हो सकती है. इसके लिए GST कानून में संशोधन करना होगा और सरकार इसे आगामी शीतकालीन सत्र में संसद के सामने ला सकती है. बता दें, 2016 में संविधान में 101 वे संशोधन के साथ यह कानून अस्तित्व में आया था. जबकि 2017 में इसे लागू कर दिया गया था.

पढ़े पूरी खबर……..

2. सीएम विजय की पार्टी टीवीके इंडिया गठबंधन में शामिल हुई

अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने शनिवार को इंडिया गठबंधन में औपचारिक रूप से शामिल होने की प्रक्रिया पूरी कर ली। चेन्नई स्थित कांग्रेस मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन में हुई गठबंधन की बैठक में टीवीके की ओर से पार्टी महासचिव और मंत्री आदव अर्जुन तथा वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने हिस्सा लिया।

पढ़े पूरी खबर……..

3. पीएम मोदी के दोस्त इमैनुएल मैक्रों के देश में भी जेन-जी आंदोलन

फ्रांस इन दिनों जलने के साथ ही उबल रहा है. गली-गली में बगावत हो रही है. सरकार और स्टूडेंट आमने-सामने हैं. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए फ्रांस की सरकार पूरी सख्ती कर रही है, मगर हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. फ्रांस के स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सरकार की सख्ती पर ईरान तक ने कहा है कि ऐसी सख्ती नहीं करनी चाहिए. भारत के स्टूडेंट प्रोटेस्ट को दुनिया भर में सुर्खियां मिलीं और आज भी मिल रही हैं.

पढ़े पूरी खबर……..

4. केरलम सरकार ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिए जांच के आदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं। SIR के मुद्दे पर देश भर में उनके खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अब केरलम सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है। वह केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) के तहत MC रोड के अपग्रेडेशन का काम कर रहे PATI-BEL कंसोर्टियम से जुड़े थे। शिकायत के मुताबिक, ली सी बीन ने आरोप लगाया था कि सड़क के काम का भुगतान जारी करने के बदले तत्कालीन PWD सचिव ज्ञानेश कुमार ने रिश्वत मांगी थी। यह सड़क प्रोजेक्ट वर्ल्ड बैंक की मदद से चल रहा था।

पढ़े पूरी खबर……..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

फ्लाईदुबई के को-पायलट को अल कायदा ने थपथपाई पीठः अल कायदा की यमन शाखा AQAP के अनौपचारिक मुखपत्र ‘अल बयान’ ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की नाकाम कोशिश पर संपादकीय प्रकाशित किया है. इसमें को-पायलट को सराहा गया है. लेख में 9/11 हमले से तुलना करते हुए इसे ‘यहूदी-यूएई विमान’ बताया गया. ओमानी को-पायलट की कथित कोशिश का समर्थन जताया है.  फ्लाईदुबई के विमान की तस्वीरें भी साथ प्रकाशित की गई हैं. (पूरी खबर पढ़े)

जयशंकर बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के साथ थी, तब मॉस्को ने भारत का साथ दियाः विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने कहा कि भारत के लिए रूस के साथ रिश्ते केवल मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों पर निर्भर नहीं हैं। दोनों देशों के संबंध दशकों पुराने हैं और रूस ने कई अहम मौकों पर भारत का समर्थन किया है। (पूरी खबर पढ़े)

बांग्लादेश में 8 महीने में 154 लोगों की पीट-पीटकर हत्याः बांग्लादेश में कानून अपने हाथ में लेने और भीड़ द्वारा कथित आरोपियों को खुद सजा देने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं. मानवाधिकार संगठनों के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अगस्त 2026 के बीच देश में भीड़ हिंसा की घटनाओं में कम से कम 154 लोगों की पीट-पीटकर हत्या की गई. फरवरी 2026 के संसदीय चुनाव के बाद BNP के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बावजूद भीड़ हिंसा की घटनाओं का सिलसिला खत्म नहीं हुआ. (पूरी खबर पढे)

ममता के 2021 में पैर में फ्रैक्चर पर सियासी घमासानः पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर शुभेंदु अधिकारी और मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने निशाना साधा है. नंदीग्राम में 2021 के चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी की पैर की चोट पर फिर विवाद तेज हो गया है. पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि 2021 में चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने पैर टूटने का नाटक किया था. इस पूरे मामले की CID जांच करेगी. (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m