Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (12 मई 2026) की खबरों में NEET-UG पेपर लीक, परीक्षा रद्द; उदयनिधि स्टालिन बोले- सनातन धर्म को जड़ से मिटा देना चाहिए; शेयर मार्केट क्रैश, महंगाई बढ़ी; हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के सीएम बने प्रमुख रहा।

1. NEET-UG पेपर लीक, परीक्षा रद्द
नीट-यूजी परीक्षा-2026 रद्द हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक विवाद के कारण नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी है। पेपर लीक की जांच सीबीआई (CBI) करेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि नई परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। दावा किया जा रहा था कि एग्जाम के 125 सवाल हूबहू गेस पेपर से मेल खा रहे थे। इसके बाद NTA ने परीक्षा को रद्द कर दिया है।

2. उदयनिधि स्टालिन बोले- सनातन धर्म को जड़ से मिटा देना चाहिए
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद भी DMK नेता उदयनिधि स्टालिन की अकड़ ढीली नहीं हुई है। डीएमके नेता उदयनिधि ने एक बार फिर सनातन धर्म के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए विवादित बयान दिया है। तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए उदयनिधि स्टालिन ने सीएम विजय के सामने सनातन धर्म पर विवादित बयान दिया। उदयनिधि ने कहा कि लोगों को बांटने वाले सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए। सनातन धर्म को जड़ से मिटा देना चाहिए।

3. शेयर मार्केट क्रैश, महंगाई बढ़ी
12 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी भी 100 अंक गिरकर 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला.

4. हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के सीएम बने
लगातार दूसरी बार हिमंता बिस्वा सरमा असम के सीएम बन गए हैं। गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही हिमंता असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इन लोगों के अलावे सभी बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी शामिल हुए।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: बारिश के दौरान मंदिर की दीवार गिरीः महाराष्ट्र के सांगली में तेज बारिश और आंधी से बड़ा हादसा हो गया है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। यहां तेज बारिश की वजह से दशकों पुराने मंदिर की दीवार गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 6 बताई जा रही है। वहीं 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब इलाके में लगातार तेज बारिश और आंधी का दौर जारी था। अचानक मंदिर की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। (पूरी खबर पढ़े)
पश्चिम बंगाल में सीमा बाड़ के आदेश पर बांग्लादेश बौखलायाः पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में राज्य और बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ रोकने बाड़ लगाने का फैसला किया है। इसके लिए सुवेंदु सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) को 600 एकड़ से अधिक भूमि हस्तांतरित का आदेश दिया है। राज्य सरकार के इस सख्त आदेश पर बांग्लादेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार एम हुमायूं कबीर ने कहा कि बांग्लादेश कांटेदार तारों से नहीं डरता है और अगर सीमा पर हत्याएं जारी रहती हैं तो वह चुप नहीं बैठेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि बांग्लादेश बातचीत जारी रखेगा। (पूरी खबर पढ़े)
‘बांग्ला पक्ष’ के संस्थापक Garga Chatterjee गिरफ्तारः Election Commission of India की शिकायत के बाद Kolkata Police ने ‘बांग्ला पक्ष’ के संस्थापक और महासचिव Garga Chatterjee को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान ईवीएम में कथित हेराफेरी और अदला-बदली को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप है। (पूरी खबर पढ़े)
मुख्यमंत्री विजय ने निजी ज्योतिषी को बनाया OSD: तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा और चर्चित फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अपने निजी ज्योतिषी और करीबी सलाहकार रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (OSD – Political) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार के प्रधान सचिव द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। वेट्रिवेल की तैनाती सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में की गई है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

