Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (6 अक्टूबर 2026) की खबरों में राहुल गांधी-प्रियंका का धरना, देर शाम हिरासत में लिए गए; आशुतोष दीक्षित वायुसेना प्रमुख बनें; पश्चिम बंगाल का नाम बदलेगी शुभेंदु सरकार; IND vs WI 1st T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी शिकस्त प्रमुख रहा।

1. राहुल गांधी-प्रियंका का धरना, देर शाम हिरासत में लिए गए

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन से दिल्ली पुलिस ने रात आठ बजे के लगभग हिरासत में ले लिया. राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे से प्रदर्शन कर रहे थे. INDIA ब्लॉक SIR में कथित गड़बड़ियों की मांग को लेकर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. 

पढ़े पूरी खबर…….

2. आशुतोष दीक्षित वायुसेना प्रमुख बनें

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. वह 31 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे और 31 दिसंबर, 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे. वह एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे. आशुतोष दीक्षित कारगिल जंग में भी शामिल थे. उन्होंने फाइटर जेट से घुसपैठियों पर बम गिराए थे। वह 20 तरह की लड़ाकू विमान उड़ाने में माहिर हैं.

पढ़े पूरी खबर…….

3. पश्चिम बंगाल का नाम बदलेगी शुभेंदु सरकार

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। बंगाल की शुभेंदु सरकार पश्चिम बंगाल का नाम बदलेगी। इसके लिए अगले सत्र में बिल लाएगी। बंगाल की बीजेपी सरकार जल्द विधानसभा में बिल पेश कर सकती है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. IND vs WI 1st T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी शिकस्त

भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी और नमन धीर की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 172 रन का लक्ष्य महज 14.4 ओवर में हासिल कर लिया।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

भारतीय महिला क्रिकेट की स्मृति मंधाना बनीं नई कप्तानः भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिल गया है। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना अब टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कमान संभालेंगी। मंगलवार सुबह हरमनप्रीत कौर के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के ऐलान के बाद से ही स्मृति मंधाना का नाम सबसे आगे चल रहा था। अब बीसीसीआई ने उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। (पूरी खबर पढ़े)

सोने-चांदी के भाव में फिर गिरावटः  सोने-चांदी के भाव में मंगलवार यानी 6 अक्टूबर 2026 को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में जारी हलचल का असर कमोडिटी मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है। आज COMEX पर Gold-Silver Rate में मामूली उतार-चढ़ाव है। वहीं घरेलू बाजार में MCX पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। (पूरी खबर पढ़े)

Francis Halzen को मिला 2026 का फिजिक्स नोबेलः भौतिकी यानी फिजिक्स नोबेल पुरस्कार-2026 की घोषणा कर दी गई है। अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसिस हैल्जेन (Francis Halzen) को 2026 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है। फ्रांसिस हैल्जेन को ब्रह्मांड के सबसे मायावी कण ‘न्यूट्रिनो’ (Neutrino) की खोज के लिए फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार मिला है। (पूरी खबर पढ़े)

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को खुली चेतावनी दीः 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में लगी चोट विवाद (Mamata Banerjee leg injury controversy) ने बंगाल की राजनीति को गरमा दिया है। ममता के वकील ने चोट की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के बाद सरकारी एसएसकेएम अस्पताल और बांगुर इंस्टीट्यूट आफ न्यूरो साइंसेज को कानूनी नोटिस भेजा है। इसके बाद बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सोमवार को एक बार फिर निशाना साधा है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि ज्यादा कुरेदिए मत वरना घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। (पूरी खबर पढ़े)

Bengal Bypolls Voting: पुलिस ने हुमायूं कबीर को हिरासत में लियाः देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल हैं। सभी सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे।पश्चिम बंगाल की दोनों हॉट सीट नंदीग्राम (Nandigram) और रेजीनगर विधानसभा सीट (Rejinagar Assembly seat) पर भी मतदान जारी है। वहीं विधानसभा उपचुनाव में भी बंगाल में राजनीति ड्रामा जारी है। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) को हिरासत में लिया गया है।(पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m