Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (14 अप्रैल 2026) की खबरों में ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन किया, 40 मिनट बात की; चुनाव के बाद पेट्रोल 18 रुपये और डीजल 35 रुपये तक महंगा होगा; अदाणी ग्रीन बनी भारत की सबसे ‘ईमानदार’ कंपनी; PM Modi ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन प्रमुख रहा।

1. ट्रंप ने PM मोदी को फोन किया, 40 मिनट बात की
मिडिल ईस्ट में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद भी तनाव का माहौल बना हुआ है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ईरान को लगातार धमकी दे रहे हैं. ऐसा डर सता रहा है कि इन देशों के बीच एक बार फिर से जंग शुरू हो सकती है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को डोनाल्ड ट्रंप से बात की. दोनों नेताओं को बीच करीब 40 मिनट तक बात हुई. सीजफायर और इस्लामाबाद टॉक के बाद दोनों नेताओं ने बात की है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें कॉल किया था.

2. पेट्रोल 18 और डीजल 35 रुपये तक महंगा होगा
ईरान अमेरिका युद्ध का असर भले अबतक भारत पर ज्यादा न पड़ा हो लेकिन ये तूफान से पहले की शांति साबित होने वाली है। दरअसल, कच्चे तेल के दामों पर इस युद्ध का सीधा असर पड़ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। यह दावा ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप मैक्वेरी की ‘इंडिया फ्यूल रिटेल’ ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल की कीमत 135-165 डॉलर (करीब 12 से 15,500 रुपये) प्रति बैरल होने पर तेल कंपनियों को प्रति लीटर पेट्रोल पर 18 रुपये और डीजल पर 35 रुपये का नुकसान हो रहा है।

3. अदाणी ग्रीन बनी देश की सबसे ‘ईमानदार’ कंपनी
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited – AGEL) को केयरएज-ईएसजी 1+ रेटिंग मिली है. 87.3 के कुल स्कोर के साथ यह स्कोर भारत की कंपनियों में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है. यह रेटिंग सेबी में पंजीकृत ईएसजी रेटिंग एजेंसी केयर ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड ने दी है. इस स्कोर के साथ एजीईएल को पर्यावरण और जिम्मेदार कारोबार के मामले में अपनी इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनियों में गिना जा रहा है. मूल्यांकन में कंपनी की मजबूत गवर्नेंस, जलवायु से जुड़ी रणनीति, संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल, पारदर्शिता और बोर्ड स्तर की निगरानी को खास तौर पर अच्छा बताया गया है.

4. PM Modi ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित 213 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) का उद्घाटन किया. इस दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम धामी भी मौजूद रहे. इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ये एक्सप्रेस-वे, मैं बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.
आज के प्रमुख इवेंट्स
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।
- केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण, परिसीमन और सीटों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर इंडिया ब्लॉक आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक होगी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
चीन ने अरूणाचल का नाम बदलाः अरूणाचल प्रदेश को लेकर चीन का मोह कोई नया नहीं है. वह बार बार अपने बॉर्डर से लगे हमारे इस राज्य अपर टेढ़ी नजर रखता रहा है. अब हाल ही में भारत के स्थानों को फर्जी नाम देने पर भारत के विरोध के बाद चीन ने मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को फिर से आपत्तिजनक बयान दिया है. चीनी विदेश मंत्रालय ने अरूणाचल को जांगनान बताते हुए दावा किया कि चीन की संप्रभुता के चलते वह नाम बदल सकता है. (पूरी खबर पढ़े)
नेतन्याहू पर भड़कीं मेलोनीः ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से किए जा रहे हमलों से अब दुनिया तंग आ चुकी है। इसका जंग का असर पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा है। इटली भी इन्ही देशों में से एक है। और अब इतनी ने इजराइल को बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, इटली ने इजरायल के साथ अपने रक्षा समझौते को निलंबित कर दिया है, जिसमें सैन्य उपकरणों और प्रौद्योगिकी अनुसंधान का आदान-प्रदान शामिल था। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और राजनयिक सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। (पूरी खबर पढ़े)
राहुल गांधी ने कहा- ’56 इंच वाले मुझसे आंखे नहीं मिलातेः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. मंगलवार को कांग्रेस के लिए वोट मांगने राहुल गांधी भी बंगाल पहुंचे. राहुल के निशाने पर भाजपा रही, लेकिन उन्होंने ममता बनर्जी और वामदलों पर भी हमले किये. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा और RSS मिलकर भारत में लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हैं. राहुल गांधी ने आगे कहा कि ‘आजकल आपने नरेंद्र मोदी का चेहरा देखा है? वो मेरी आंख में आंख नहीं मिला सकते हैं. (पूरी खबर पढ़े)
इंस्टाग्राम-टेलीग्राम पर 180 लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो वायरलः हाराष्ट्र के अमरावती जिले से सनसनी मचाने वाला मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर करीब 180 लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो और फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पीड़िताओं में कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाडा-अचलपुर इलाके से सामने आए अश्लील वीडियो कांड ने सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर लड़कियों आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

