शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी को किसी दूसरे पुरुष के साथ देखने पर पति ने जमकर हंगामा किया। बीच सड़क स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी। वहीं पति को गुस्से में देखकर पत्नी मौके से भाग निकली। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित जेके रोड पर रविवार देर रात जमकर बवाल हुआ। दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे मर्द के साथ देख लिया। फिर क्या, पति अपना आपा खो बैठा और बीच सड़क हंगामा खड़ा कर दिया। यह देख पत्नी का दोस्त अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पति ने बीच राह पत्नी को पीटा और फिर स्कूटी को सड़क पर ही पटक-पटक कर तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में हनी ट्रैप का भंडाफोड़: पीछा छोड़ने के लिए 7 लाख में की थी डील, युवती को ढाई लाख कैश के साथ रंगे हाथों दबोचा

गाड़ी तोड़ने में पति के दोस्तों ने भी साथ दिया। वहीं पति को आगबबूला और गुस्से में देखकर पत्नी मौके से भाग निकली। बीच सड़क हो रहे हाईवोल्टेज ड्रामे को देख लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बताया जा रहा है कि फिलहाल किसी ने भी मामला दर्ज नहीं कराया है। इस दौरान किसी ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m