भोपाल। MP Board 10th-12th Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में सीएम ने रिजल्ट की घोषणा की है। छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। वहीं साइट क्रैश होने पर SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।

पढ़ें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

वेबसाइट क्रैश से हो तो कैसे चेक करें रिजल्ट?

कई बार बड़ी संख्या में लोगों के रिजल्ट चेक करने की वजह से वेबसाइट क्रैश हो जाती है। जिसकी वजह से उन्हें अपना परिणाम जानने के लिए छात्रों को काफी इंतजार करना पड़ता है। लेकिन आप उसकी चिंता मत कीजिए। वेबसाइट क्रैश से बचने के लिए आप अन्य कई तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कहां और कैसे चेक करें MP Board Result 2026?
छात्र अपना रिजल्ट निम्न आधिकारिक वेबसाइटों पर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
mponline.gov.in

SMS के जरिए भी मोबाइल पर पा सकते हैं रिजल्ट

छात्र अपना परिणाम एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर देख सकेंगे। स्टूडेंट्स www.mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या साइट पर जाकर रिजल्ट चेक करे सकेंगे। इसके अलावा डिजिलॉकर और MP Mobile एप पर भी रिजल्ट चेक देख सकते हैं। अगर वेबसाइट क्रैश होती है तो एसएमएस पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इसके लिए MPBSE10 रोल नंबर या MPBSE12 रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजना होगा, जिसके कुछ देर बाद परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

एप पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

छात्र मोबाइल ऐप पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। स्टूडेंट्स Digilocker के माध्यम से भी परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ Google Play Store, MPBSE MOBILE App या MP Mobile App Download कर Know Your Result पर भी परिणाम दिखेगा।

पिछले साल टूटा था 15 साल का रिकॉर्ड

पिछली बार 2025 में 15  सालों का रिकॉर्ड टूटा था। 10वीं टॉपर सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल बनी थीं। प्रज्ञा ने 500 में 500 अंक हासिल किए थे। वहीं 12वीं में सतना की रहने वाली प्रियल ने सबसे अधिक नंबर 500 में से 492 हासिल किए थे।

2024 में ऐसा था रिजल्ट

साल 2024 में 24 अप्रैल को रिजल्ट जारी हुआ था। बीते साल एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 64.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं एमपी बोर्ड 10वीं में 58.10 फीसदी पास हुए थे। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m