MP Morning News: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर और शाजापुर के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 10:15 स्टेट हेंगर भोपाल पहुंचेंगे। सुबह 10.45 शुजालपुर पहुंचेंगे। सुबह 10.55 जे. एन. एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय जाएंगे जहां कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ मन की बात सुनेंगे। कालेज चलो अभियान और महाविद्यालयों में प्रवेश का शुभारंभ भी करेंगे।
सीएम दोपहर में रोड शो करेंगे। मां शारदा सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण और अनावरण करेंगे। विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन करेंगे। शाम करीब 4 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर में बीजेपी ग्रामीण प्रशिक्षण कार्यशाला में शिरकत करेंगे। शाम 5:30 बजे बीजेपी शहरी प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होंगे।
शाम 6.45 बजे राजवाड़ा में देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। शाम 7.05 बजे देवी अहिल्या बाई जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 8 बजे इंदौर के स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।रात 9. 25 को मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
एमपीडीटीई काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी
भोपाल मप्र तकनीकी शिक्षा संचालनालय (एमपीडीटीई) ने 2026-27 सत्र के लिए इंजीनियरिंग, बीसीए, बीबीए और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीसीए-बीबीए और फार्मेसी कोर्स के लिए पंजीयन प्रक्रिया 29 मई से शुरू हो चुकी है, जबकि बीई, बीटेक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 जून से 24 जून तक होंगे। इसके बाद
चॉइस फिलिंग, मेरिट लिस्ट, सीट आवंटन और संस्थानों में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूरी की जाएगी। तकनीकी शिक्षा विभाग ने छात्रों को समय पर दस्तावेज सत्यापन, पंजीयन और चॉइस फिलिंग पूरी करने की सलाह दी है। पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रवेश सरकारी, स्वशासी और निजी तकनीकी संस्थानों में उपलब्ध सीटों पर किए जाएंगे।

