MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। शाम 7:20 पर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। जहां 9 मई को पश्चिम बंगाल में सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर कार्यक्रम
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर भारत भवन में तीन दिवसीय बौद्धिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। सीएम सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। तीन दिवसीय मीडिया कुंभ में देश के 9 राज्यों के विभिन्न भारतीय भाषाओं के साथ से अधिक संपादक शामिल होंगे।
राजेंद्र भारती ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने अर्जेंट याचिका स्वीकार कर ली है। त्वरित सुनवाई की याचिका पर 26 मई को सुनवाई होगी। इससे पहले हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख 29 जुलाई दी थी। 28 अप्रैल को मामले की सुनवाई हुई थी। 29 जुलाई की तारीख मिलने के बाद 4 मई को राजेंद्र भारती ने अर्जेंट याचिका के लिए कोर्ट पहुंचे थे। बैंक फ्रॉड के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा सुनाई थी। सजा के बाद राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किया गया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

