MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 18 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
महाकाल भस्म आरती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा
बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार गुजरात के वडोदरा से दर्शन करने आई दो महिलाओं को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपी ने खुद को भस्म आरती बुकिंग कराने वाला व्यक्ति बताकर पहले बुकिंग और फिर “प्रोटोकॉल” के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल 42 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। यहां पढ़ें पूरी खबर
कार से पकड़ाया 1 करोड़ का गांजा
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने 1 करोड़ के गांजे के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रामनगर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्विशा शर्मा के पति की जमानत याचिका खारिज
राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में पति समर्थ सिंह की जमानत याचिका खारिज हो गई है। इससे पहले मृतिका की सास गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी हैं। वहीं आरोपी समर्थ पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है। इधर, ट्विशा का छत पर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आत्महत्या के बाद उसका पति और दो अन्य साथी उसे सीढ़ियों से नीचे लाते हुए दिखाई दे रहे है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मंत्रियों को फटकार के साथ मिली नसीहत
मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं के लगातार विवादित बयानबाजी से आला कमान परेशान है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक में किसी मंत्री को नसीहत मिली तो किसी को फटकार भी पड़ी। साथ ही कई मंत्रियों का पत्ता भी कट सकता है। वहीं कैबिनेट विस्तार और दिग्गजों के केंद्र में जाने समेत कई मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर
चुनावी रंजिश में बुजुर्ग पर फायरिंग
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में चुनावी रंजिश को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय माहूम सिंह बुंदेला उर्फ छोटे राजा पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
आईईटी में फाइनल ईयर के छात्रों ने मचाया हंगामा
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आईईटी फिर सुर्खियों में है। आईईटी के बीटेक फाइनल ईयर के हॉस्टलर छात्रों ने पार्टी के बाद जमकर उत्पात मचाया। इन भावी इंजीनियरों ने अर्द्धनग्न होकर हॉस्टल के फर्नीचर, खिड़कियों के कांच, पानी के स्टोरेज टैंक तोड़ दिए। घटना से नाराज डीएवीवी प्रशासन ने इन सभी हॉस्टलर छात्रों के रिजल्ट रोकने और प्लेसमेंट को होल्ड करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इन छात्रों पर भारी जुर्माना लगाने की भी बात कही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
भीषण सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों सहित मां की मौत
मध्यप्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां हाईलिंक सिटी बायपास (High Link City Bypass) पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार दो मासूम बच्चों सहित उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
डिप्टी सीएम की तबीयत खराब
ध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि लू लगने के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ा है। फिलहाल उप मुख्यमंत्री की स्थिति सामान्य है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आई खौफनाक चैट
राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मौत से पहले ट्विशा के साथ हुई प्रताड़ना की पूरी कहानी अब बयां हो चुकी है। दरअसल, ट्विशा शर्मा की व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट सामने आई हैं, जिनमें उनकी तकलीफों और दर्द की खौफनाक दास्तान साफ देखी जा सकती है। मौत से पहले ट्विशा लगातार अपने भाई, मां और सहेली को अपनी पीड़ा बता रही थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
5वीं मंजिल से कूदकर डॉक्टर ने की आत्महत्या
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां देर रात एमजीएम (MGM) मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे हॉस्टल परिसर और मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

