दीपक कौरव, नरसिंहपुर। जिला अस्पताल के स्वास्थ्य महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर BMO डॉ. रिचा मिश्रा को उनके पद से मुक्त कर दिया गया। इस आकस्मिक निर्णय ने विभाग के भीतर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी की जमानत पर बवाल: राजा के परिवार का फूटा गुस्सा, कहा- ”न्याय नहीं मिला तो सामूहिक आत्महत्या करेंगे”

डॉ. रिचा मिश्रा बीते एक वर्ष से जिला अस्पताल में बीएमओ के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रहने वाली डॉ. मिश्रा ने इस कार्रवाई पर गहरी नाराजगी और हैरानी जताई है। उन्होंने बुधवार मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, यह निर्णय मेरे लिए भी अत्यंत आश्चर्यजनक है। पिछले एक साल से मैं निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दे रही थी, लेकिन बिना किसी ठोस कारण या गलती के अचानक हटा दिया जाना समझ से परे है। फिलहाल, इस फेरबदल को लेकर एक आदेश जारी किया गया जिसने डॉक्टर गणेश भनारिया को BMO बनाया गया हैं।

यह भी पढ़ें: हरदा में किसानों का आंदोलन स्थगित: लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े, दो दिन बाद घेराव की चेतावनी

बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई ने अस्पताल की आंतरिक राजनीति और प्रशासनिक तालमेल को कठघरे में खड़ा कर दिया है।और अब जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के इस आदेश पर सवाल खड़े होने लगे है की आखिर ऐसी क्या वजह थी कि स्वास्थ्य अधिकारी को जल्दबाजी में आदेश जारी करना पड़ा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m