अहमदाबाद/हिम्मतनगर। गुजरातभर में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर राज्य के अलग-अलग शहरों में परंपरा, भक्ति और सामाजिक एकता के सुंदर दृश्य देखने को मिल रहे हैं।

अहमदाबाद शहर के मोटेरा क्षेत्र स्थित कलातीर्थ प्रीमियम सोसाइटी में नवरात्रि के अवसर पर एक भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत मारवाड़ी संस्कृति और गुजराती गरबा परंपरा का अद्भुत संगम रही। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर पारंपरिक वेशभूषा और रंग-बिरंगे परिधानों से सराबोर नजर आया। मारवाड़ी परंपराओं के सुंदर समावेश ने इस गरबा महोत्सव को बेहद खास और आकर्षक बना दिया।

सोसाइटी के दिलीप भंसाली के अनुसार, पारंपरिक परिधानों में सजे महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ गरबा खेलकर नवरात्रि की खुशियां एक-दूसरे के साथ बांटीं। संगीत की मधुर धुनों और पारंपरिक रंगों के बीच सभी प्रतिभागियों ने गरबा का भरपूर आनंद लिया। सोसाइटी के सदस्यों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस कार्यक्रम को बेहद यादगार बना दिया। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन सोसाइटी के निवासियों के बीच आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता, भाईचारे और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने का काम करते हैं।

दूसरी ओर, साबरकांठा जिले के मुख्यालय हिम्मतनगर में भी नवरात्रि की भक्तिमय छटा देखने को मिली। गायत्री मंदिर रोड पर स्थित उमिया माता मंदिर परिसर में छठी नवरात्रि की रात महिलाओं ने सिर पर गरबा (दीपक युक्त मिटटी का कलश) रखकर माता रानी की आराधना की और पारंपरिक नृत्य किया। उमिया परिवार और नवरात्रि आयोजन समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस बार भी धार्मिक व पारिवारिक माहौल में यह आयोजन किया जा रहा है।

इस महोत्सव में परंपरा और भक्ति के साथ-साथ बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और संस्कारों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। आयोजन समिति के अनुसार, नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर रविवार को विशेष हवन तथा रात्रि में 51 ज्योत की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। उमिया माता मंदिर संस्था के अध्यक्ष गिरधर पटेल, मंत्री राम पटेल और आयोजन समिति प्रमुख ललितभाई पटेल सहित सभी कार्यकर्ता व स्वयंसेवक इस महोत्सव को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें