अहमदाबाद/सूरत। गुजरात के अहमदाबाद स्थित प्रतिष्ठित निरमा विश्वविद्यालय और सूरत के एक शॉपिंग मॉल में महिलाओं से जुड़ी अश्लील हरकतों के वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इन दोनों घटनाओं ने शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं तथा छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
निरमा विश्वविद्यालय परिसर में गर्ल्स हॉस्टल के ठीक सामने एक युवक द्वारा अश्लील कृत्य करने का मामला सामने आया है। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक यूनिवर्सिटी परिसर में ही काम करने वाला एक श्रमिक है। इस घटना के बाद से हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के बीच भय और आक्रोश का माहौल है।
यूनिवर्सिटी परिसर में अभी उत्सव के दौरान एक प्राध्यापक द्वारा छात्र के साथ किए गए दुर्व्यवहार का मामला थमा भी नहीं था कि इस नई घटना ने आग में घी डालने का काम किया है। आरोपी प्राध्यापक एच.के. पटेल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद को ‘ब्रांड’ बताने वाले स्लोगन की शर्ट पहने नज़र आ रहे हैं। इस दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। विरोध दर्ज कराने के लिए छात्रों ने काले कपड़े पहनकर ‘ब्लैक डे’ मनाया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई तथा छात्राओं के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों की मांग की।
दूसरी ओर, सूरत के एक आर-मॉल की चौथी मंजिल से भी बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने रास्ता पूछने के बहाने एक लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। लड़की ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसकी हरकत को नजरअंदाज किया और लिफ्ट की तरफ बढ़ गई। आरोपी ने उसका पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन उसे लिफ्ट में जाता देख वापस लौट गया। मॉल का यह सीसीटीवी/वीडियो वायरल होने के बाद शहरवासियों में भारी गुस्सा है।
इन दोनों घटनाओं के लगातार सामने आने से सार्वजनिक स्थानों और प्रतिष्ठित संस्थानों में सुरक्षा ढाँचे की पोल खोल दी है, जिससे प्रशासन और पुलिस तंत्र पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भारी दबाव है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

